दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी महिलाओं द्वारा आर्थिक सहायता, इलाज तथा बीमारी दूर करने का झांसा देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 फरवरी 2026 को प्रार्थिया श्रीमती रूखमणी पाण्डेय (36 वर्ष) निवासी पदमनगर चरोदा, वार्ड क्रमांक 19, पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग ने थाना पुरानी भिलाई में लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रार्थिया घरेलू कार्य एवं खाना बनाने का कार्य करती है।
प्रार्थिया के अनुसार, 25 जनवरी 2026 (रविवार) को दो अज्ञात महिलाएं उसके घर आईं और ईसाई धर्म अपनाने पर बीमारी ठीक होने तथा आर्थिक सहायता मिलने का प्रलोभन दिया। प्रार्थिया द्वारा सहमति नहीं देने पर दोनों महिलाएं वहां से चली गईं।
इसके पश्चात 01 फरवरी 2026 को वही दोनों महिलाएं पुनः प्रार्थिया के घर पहुंचीं और ईसाई धर्म अपनाने, बाइबिल पढ़ने, इलाज, आर्थिक सहायता एवं बेटी की शादी में सहयोग देने का लालच दिया। प्रार्थिया एवं परिजनों द्वारा विरोध किए जाने पर मामला बढ़ा, जिसके बाद प्रार्थिया ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
मामले में पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 71/2026, धारा 299 बीएनएस एवं धारा 04 छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
घटनास्थल : पदमनगर चरोदा, वार्ड क्रमांक 19, पुरानी भिलाई, जिला दुर्ग
गिरफ्तार आरोपी : सारिका डाडिंगे (42 वर्ष), निवासी खुर्सीपार, प्रियंका साईमन (33 वर्ष), निवासी कुम्हारी
दुर्ग पुलिस की अपील ..
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन, दबाव या बहकावे में न आएं। इस तरह की गतिविधियों की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। कानून के विरुद्ध कार्य करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.