ब्रेकिंग

बजट 2026 : आत्मनिर्भर भारत को सशक्त, समृद्ध और विकसित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

736010220261311091000794090.jpg

दुर्ग। केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 को आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी बजट बताया गया है। भारतीय जनता पार्टी के नेता मनीष सिंह भंडारी (दुर्ग) ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट देश को मजबूत, समृद्ध और विकसित बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।
मनीष सिंह भंडारी ने कहा कि बजट में इंफ्रास्ट्रक्चर को प्राथमिकता दिए जाने से औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। सड़क एवं रेल कनेक्टिविटी के विस्तार से व्यापार और उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
उन्होंने बताया कि किसानों के लिए ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं उन्नत तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया गया है, जिससे कृषि उत्पादकता बढ़ेगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी।
बजट में युवाओं के लिए स्टार्टअप, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन क्षेत्र में नई संभावनाएं खुलने का मार्ग प्रशस्त किया गया है। इसके साथ ही महिलाओं, व्यापारियों और टैक्सपेयर्स के हित में भी कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।
मरीजों के लिए सस्ती दवाइयों की उपलब्धता तथा सड़क दुर्घटनाओं में घायल पीड़ितों को मिलने वाले मुआवज़े की राशि पर टैक्स छूट को बड़ी राहत बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे आमजन को सीधा लाभ मिलेगा।
मनीष सिंह भंडारी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को समृद्धशाली बनाने के उद्देश्य से भी बजट में कई अहम प्रावधान किए गए हैं। कुल मिलाकर यह बजट सर्वसमावेशी, विकासोन्मुखी और देशहित में लिया गया एक स्वागतयोग्य कदम है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.