छत्तीसगढ़ मंच एवं दुर्ग सांस्कृतिक मंच के गायक कलाकारों ने बांधा शमा
दुर्ग । छत्तीसगढ़ मंच एवं दुर्ग सांस्कृतिक मंच के संयुक्त तत्वावधान में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शहर के ह्रदय स्थल पुराना बस स्टैंड में देशभक्ति गीतों एवं अन्य गीतों का आयोजन किया गया। मंच के अध्यक्ष ईश्वर सिंह राजपूत एवं सचिव तुलसी सोनी ने बताया कि उक्त आयोजन में समाजसेवी कैलाश जैन बरमेचा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
प्रमुख गायक कलाकारों में गुलाब चौहान,त्रिलोक सोनी, यूनुस चौहान, तुलसी सोनी, हरीश सोनी, तरुण देशमुख, नेहाल जैन, महेश सोनकर ने देशभक्ति गीत मेरे देश की धरती,अब के बरस,मेरे देश प्रेमियों,देखो वीर जवानों,कर चले हम फिदा जां वतन साथियों,संदेशे आते हैं के अलावा अन्य देशभक्ति एवं फिल्मी गीतों से लोगों में देशप्रेम का जज्बा भर दिया।
कार्यक्रम का संचालन अनामिका म्यूजिकल ग्रुप के संचालक तरुण देशमुख एवं आभार प्रदर्शन दिनेश जैन ने किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.