ब्रेकिंग

27 जनवरी को दुर्ग जिले में वीवीआईपी मूवमेंट, ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया विशेष डायवर्शन प्लान

429250120261324121000758288.jpg

दुर्ग। दुर्ग जिले में 27 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान जिले में वीवीआईपी एवं वीआईपी मूवमेंट रहने के कारण आम नागरिकों की सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस दुर्ग द्वारा विशेष रूट डायवर्शन प्लान जारी किया गया है।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार दिनांक 26 एवं 27 जनवरी को दुर्ग शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
 छोटे वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग ..
ग्रीन चौक दुर्ग से राजनांदगांव की ओर जाने वाले छोटे वाहन अग्रसेन चौक, इंदिरा मार्केट, पटेल चौक, गंजपारा, पुलगांव चौक होते हुए राजेन्द्र पार्क–चर्च गेट, चौपाटी टर्निंग, उतई तिराहा, जेल रोड, महाराजा चौक मार्ग से गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
सेक्टर क्षेत्र से ठगड़ा बंध पुल होकर दुर्ग शहर में प्रवेश करने वाले वाहन जेल तिराहा, समृद्धि मार्केट, साईं द्वार होते हुए राजेन्द्र पार्क के माध्यम से दुर्ग शहर में प्रवेश करेंगे।
वाई शेप ब्रिज से पुलगांव जाने वाले वाहन मालवीय नगर, राजेन्द्र प्रसाद चौक, चर्च चौपाटी टर्न, साईं द्वार, कासिरिडीह, जेल तिराहा, महाराजा चौक, पद्मनाभपुर मार्ग से होकर पुलगांव की ओर जा सकेंगे।
बसों के लिए रूट एवं पार्किंग व्यवस्था ..
दुर्ग से रायपुर, बेमेतरा, कवर्धा, गंडई, सलहेवारा, रेंगाखार जाने वाली बसें धमधा ओवरब्रिज के पहले गंज मंडी स्थित FCI गोदाम में पार्क होंगी और वहीं से सवारी लेकर रवाना होंगी।
दुर्ग से राजनांदगांव, खैरागढ़, बालोद, डोंगरगढ़, दल्लीराजहरा, धमतरी एवं अर्जुंदा जाने वाली बसें पुलिस लाइन दुर्ग–गंजपारा में पार्किंग करेंगी तथा जीवन प्लाज़ा के सामने से सवारी लेंगी।
दुर्ग से पाटन, रानीतरई एवं धमतरी जाने वाली बसें महिला समृद्धि बाज़ार, सिविल लाइन दुर्ग के सामने पार्क होंगी और वहीं से संचालन किया जाएगा।
 महत्वपूर्ण सूचना ..
सम्मेलन अवधि के दौरान 26 एवं 27 जनवरी को दुर्ग शहर में सभी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
 जनअपील ..
ट्रैफिक पुलिस दुर्ग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्शन मार्गों एवं बस पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, यातायात पुलिस के निर्देशों का सम्मान करें तथा धैर्यपूर्वक यात्रा करें। नागरिकों के सहयोग से ही यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित रखा जा सकेगा।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.