दुर्ग

भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता श्रीराम मसकोले के निधन पश्चात उनके इच्छानुसार परिजनों ने किया देहदान

93714012026124335whatsappimage2026-01-14at6.11.19pm.jpeg

-शंकराचार्य हास्पिटल दुर्ग मे मेडिकल छात्र करेंगे विभिन्न रिसर्च..
-महापौर अलका बाघमार सहित अनेक भाजपा नेताओं ने देहदान को अनुकरणीय बताते हुए परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त किया..
दुर्ग।
भारतीय जनता पार्टी में एक जमीनी कार्यकर्ता के तौर पर लम्बे समय से सेवा देने वाले 70 वर्षीय श्रीराम मसकोले के निधन के पश्चात उनके परिजनों ने उनके इच्छानुसार मेडिकल के छात्रों के रिसर्च के लिए उसका देह दान कर दिया यद्यपि दिवंगत मसकोले की मृत्य व देहदान भले ही एक सप्ताह से अधिक समय हो गया हो किंतु जानकारी मिलने पर भाजपा के अनेक नेताओं ने उनके घर पहुंचकर देहवासन के पूर्व स्व.मसकोले द्वारा लिए गए देहदान के संकल्प की सराहना करते हुए इसे दूसरो के लिए मिशाल बताया है। स्वर्गीय मसकोले की पार्थिव शरीर अब चिकित्सा व विज्ञान के क्षेत्र में मेडिकल के छात्र छात्राओं के लिए शोध व मानव शरीर में होने वाले अनेक बीमारियों को सुलझाने समझने में काम आएगा।
      सिकोला भाटा पटरीपार मंडल अंतर्गत के वार्ड 20 आदित्य नगर कैलाश नगर में बूथ में अध्यक्ष के रूप में भाजपा के संघर्ष के दिनो मे मजबूती से झंडा उठाकर कार्य करने वाले 70 वर्षीय श्रीराम मसकोले भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता के अलावा स्वयं सेवक भी थे। मानवीय जीवन में शरीर की विभिन्न व्याधियों को चिकित्सा व विज्ञान दृष्टि से अध्ययन के लिए किए मृत शरीर समर्पण पर महापौर श्रीमती अल्का बाघमार सहित अनेक नेताओं ने उनके घर पहुंचकर दिवंगत आत्मा के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईस अनुकरणीय कार्य के लिए उनके परिजनों की सराहना की है निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन ने भी दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित कर स्व. श्रीराम मास्कोले को एक समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता बताते हुए गरीब व जरूरतमंदों के लिए जनप्रतिनिधि एवं शासन प्रशासन तक उनकी बात पहुंचाने पर उनके सेवा काल को याद किया गया।
    सिकोला भाटा पटरी पार भाजपा मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने कहा की स्व.श्रीराम मासकोले एच.ए.सी.एल. में सर्विस काल में भी सेवा जनसेवा, राजनीतिक पृष्ठभूमि में अपने सर्वस्व जीवन को मानव सेवा के लिए अपना देहदान करने की ईच्छा किया था जो अब दूसरो के लिए प्रेरणादायक हों गया है।
स्वर्गीय मसकोले के परिवार में पुत्र रामकुमार मसकोले,जयेष्ट पुत्र रामु मसकोले सहित अपने पीछे पत्नी शांता मसकोले एवं दो पुत्र दो पुत्री सहित भरा पूरा परिवार हैं। मृतात्मा को श्रद्धांजलि देने दुर्ग शहर की महापौर श्रीमती अलका बाघमार, पूर्व सभापति दिनेश देवांगन, MIC मेम्बर देवनारायण चंद्राकार, कासीराम कोसरे, पटरीपार मंडल अध्यक्ष मनमोहन, महामंत्री मन्नू साहू,  शर्मा, वार्ड के पार्षद श्रीमती सावित्री दमाहे, रंजीता पाटील, सुरुचि उमरे, दिलीप साहू पूर्व पार्षद,सुधा सिंह, सुधाकर पानबुड़े, विजय बनोटे,मोनू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओ ने पहुंचकर संवेदना व्यक्त किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.