दुर्ग। 25वीं छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर (महिला/पुरुष) कबड्डी चैम्पियनशिप वर्ष 2025–26 का आयोजन लाल मैदान, दर्री, जिला कोरबा में 9 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खेलो इंडिया कबड्डी केन्द्र मर्रा, पाटन की चार बालिकाओं का चयन होने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
छत्तीसगढ़ राज्य सीनियर प्रतियोगिता में जिला दुर्ग की टीम में बालिका आरती ठाकुर, जिज्ञासा यादव, ऐश्वर्या एवं काजल चन्द्रवंशी का चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों के चयन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन पर खेल जगत से जुड़े अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
इस अवसर पर प्रवेश जोशी, खेल अधिकारी (अतिरिक्त प्रभार), खेल एवं युवा कल्याण, जिला दुर्ग, प्राचार्य सेजस मर्रा, संतोष यादव, ब्लॉक क्रीड़ा अधिकारी पाटन, सरपंच ग्राम पंचायत मर्रा, खिलेन्द्र वर्मा (वासु), शाला अध्यक्ष मर्रा, धीरेन्द्र कुमार वर्मा तथा भरत लाल ताम्रकार, प्रशिक्षक खेलो इंडिया लघु केन्द्र मर्रा ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला दुर्ग के अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.