ब्रेकिंग

गेट मीटिंग के बाद मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

289090120261055161000673115.jpg

- 10 सूत्रीय मांग को लेकर स्वायत्तशासी संघ आंदोलन की राह पर
रिसाली।
स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ रिसाली के सदस्यों ने 10 सूत्रीय मांग को लेकर आंदोलन पर है। पहले चरण के तहत दोपहर कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की। बाद में नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन का ज्ञापन निगम प्रशासन की ओर से कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे ने लिया।
हालांकि पहले दिन के हड़ताल से किसी प्रकार की सेवा अवरुद्ध नहीं हुई। कर्मचारी दोपहर 12 बजे गेट में एकत्र हुए। मीटिंग कर अपनी मांगों को लेकर नारे बाजी की। बाद में पदाधिकारियों ने नगर पालिक निगम के कार्यपालन अभियंता को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल सिन्हा ने बताया कि जिला स्तर पर 16 जनवरी को मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान रिसाली संगठन के अध्यक्ष अमित चंद्राकर, महासचिव अखिलेश वर्मा, समेत प्रकाश साहू, चंद्रपाल हरमुख, मंगल कुर्रे, महेश टंडन, टिकेंद्र वर्मा, हीरामणि चंद्राकर, वीरेन्द्र देशमुख, महेश कोठारी आदि उपस्थित थे।

Image after paragraph


संगठन की 10 मांग ..
_ घोषणा के अनुरूप शासन अनियमित कर्मचारियों को नियमित करे।
_ ठेका प्रथा समाप्त कर अस्थाई कर्मचारियों को नियमित करे
_ मध्यप्रदेश की तर्ज पर शासन 105 रुपए प्रतिवक्ति दर से चुंगी कर दे
_ स्थाई व्यवस्था कर निर्धारित तिथि पर कर्मचारियों का वेतन भुगतान हो।
_ निकाय में ओल्ड पेंशन योजना लागू किया जाए।
_ छठवां और सातवां वेतनमान का एरियर्स भुगतान स्वीकृत किया जाए।
_ कर्मचारियों के इलाज के लिए 5 लाख तक कैशलेश की सुविधा दी जाए। 
_ नवीन सेटअप स्वीकृत कर कर्मचारी अधिकारी को पदोन्नत का लाभ दिया जाए।
_ डाटा एंट्री ऑपरेटर, लाईन मेन, वाहन चालक, पंप अटेंडेंट, सफाई दरोगा, कामगार, पलंबर के कर्मचारियों के लिए पदोन्नति चैनल निर्धारण कर नवीन पद स्वीकृत किया जाए।
आधार आधारित उपस्थिति प्रणाली को निरस्त किया जाए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.