ब्रेकिंग

मनरेगा से जिले के 50 हजार ग्रामीण मजदूरों को मिल रहा रोजगार

548080120261048351000667256.jpg

-300 में से 294 ग्राम पंचायतों में चल रहे कार्य, धमधा क्षेत्र अव्वल
दुर्ग।
जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) ग्रामीण मजदूरों के लिए एक बड़ा सहारा बनकर उभरी है। योजना के अंतर्गत जिले की 300 ग्राम पंचायतों में से 294 ग्राम पंचायतों में विभिन्न प्रकार के कार्य संचालित किए जा रहे हैं, जिनसे लगभग 50 हजार ग्रामीण मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इन कार्यों के लिए कुल 1,642 मस्टर रोल जारी किए गए हैं।
धमधा क्षेत्र में सर्वाधिक रोजगार...
मनरेगा के तहत सबसे अधिक रोजगार जनपद पंचायत धमधा क्षेत्र में उपलब्ध कराया जा रहा है। यहां 25,298 मजदूरों को रोजगार मिला है और 586 मस्टर रोल जारी किए गए हैं। धमधा की 119 ग्राम पंचायतों में से 115 ग्राम पंचायतों में वर्तमान में कार्य प्रगति पर हैं।
पाटन दूसरे, दुर्ग तीसरे स्थान पर..
जनपद पंचायत पाटन दूसरे स्थान पर है, जहां 108 ग्राम पंचायतों में 14,997 मजदूरों को रोजगार प्रदान किया जा रहा है और 564 मस्टर रोल जारी किए गए हैं।
वहीं, जनपद पंचायत दुर्ग की 71 ग्राम पंचायतों में 8,831 मजदूरों को रोजगार मिला है, जिसके लिए 709 मस्टर रोल जारी किए गए हैं।
गत वर्ष की तुलना में तीन गुना रोजगार ..
जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे ने बताया कि मजदूरों की मांग को देखते हुए गत वर्ष की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। मजदूरों को योजना से जोड़ने के लिए जन-जागरूकता अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है।
विभिन्न रोजगारमूलक कार्य संचालित ..
मनरेगा के अंतर्गत जिले में आजीविका डबरी निर्माण, तालाब गहरीकरण, नाली निर्माण, वृक्षारोपण, आंगनबाड़ी भवन निर्माण, अमृत सरोवर, सोख पिट, रिचार्ज पिट एवं चेक डेम जैसे अनेक रोजगारमूलक कार्य संचालित किए जा रहे हैं।
ग्रामीण मजदूरों के लिए मनरेगा आजीविका का मजबूत आधार बन रही है। खरीफ फसल की खेती समाप्त होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक मिट्टी के कार्य प्रारंभ करने की मांग भी लगातार सामने आ रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.