छत्तीसगढ़

झुमका जलाशय में शिकारा में सवार हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, किया नौका विहार

963170220260453111000868919.jpg

 

Image after paragraph

कोरिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल झुमका  जलाशय में *शिकारा* में सवार होकर नौका विहार करते हुए प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया। मुख्यमंत्री ने जलाशय के किनारे ओपन थिएटर का लोकार्पण भी किया। करीब 27 लाख रुपए की लागत से करीब 500 दर्शकों की बैठक  क्षमता का ओपन थिएटर अनुपम दृश्य प्रस्तुत करता है। इस अवसर पर कृषि मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक भैयालाल राजवाड़े भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री साय ने जलाशय में बोटिंग करते हुए आसपास के हरित पहाड़ों और शांत जलराशि की सराहना की। उन्होंने कहा कि झुमका डैम न केवल कोरिया जिले की पहचान है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाओं का प्रतीक भी है। राज्य सरकार पर्यटन स्थलों के विकास, सौंदर्यीकरण और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटकों की सुरक्षा, स्वच्छता और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। स्थानीय युवाओं को पर्यटन से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी बल दिया गया।
मुख्यमंत्री के नौका विहार के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पारंपरिक लोकधुनों के बीच वातावरण उत्सवमय बना रहा।
झुमका डैम में मुख्यमंत्री का यह दौरा पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों में सकारात्मक संदेश देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अवसर पर संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक झा, कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी, एसपी रवि कुमार कुर्रे सहित बड़ी संख्या में पर्यटक, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.