छत्तीसगढ़

कोरिया के सुदूर गांवों से अयोध्या पहुँचे श्रद्धालुओं से मिले सीएम साय, साझा किए भक्तिमय अनुभव

136170220260452131000868995.jpg

 

Image after paragraph

कोरिया।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने कोरिया प्रवास के दौरान झुमका जलाशय परिसर में ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के उन लाभार्थियों से भेंट की, जिन्होंने हाल ही में अयोध्या धाम की पावन यात्रा पूरी की है। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का हाल-चाल पूछा और उनके भक्तिमय अनुभवों को बड़े ध्यान से सुना।
इस योजना के तहत जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों से श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के दर्शन कर लौटे हैं। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में प्रमुख रूप से शामिल ग्राम सलगांवकला की श्रीमती श्यामा बाई, श्रीमती मीना राजवाड़े एवं श्रीमती पुष्पा सिंह, सोनहत के श्री राकेश तिवारी, अकलासरई-अमरा के श्री गोरेलाल ठाकुर, कैलाशपुर के रामप्रसाद राजवाड़े, बहेलिया के ब्रजकुमार पटेल एवं श्रीमती पानपती, कसरा के उत्तम साहू तथा अमहर के संतोष सिंह।
श्रद्धालुओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन के कारण उन्हें निःशुल्क अयोध्या धाम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।  लाभार्थियों ने बताया कि शासन द्वारा उन्हें जिस सम्मानपूर्वक ढंग से यात्रा पर ले जाया गया, वह उनके लिए एक अविस्मरणीय अनुभव है। हितग्राहियों ने कहा कि अपने गांव से निकलकर अयोध्या की पावन भूमि तक पहुँचना उनके लिए चुनौतीपूर्ण होता, किंतु छत्तीसगढ़ सरकार ने इसे सहज और संभव बना दिया। रामलला के इन दर्शनार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री साय को 'हमारे राम' की एक तैलचित्र भेंट भी की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ के भांचा हैं और उनके दर्शन हेतु राज्य के बुजुर्गों को भेजना शासन का सौभाग्य है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.