दुर्ग

तितुरडीह वार्ड 19 निरीक्षण में सफाई में खामियां मिलीं, महापौर ने कहा सफाई में लापरवाही नहीं करें

21405012026111449whatsappimage2026-01-05at4.41.50pm.jpeg

दुर्ग। महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने सुबह आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं एमआईसी देव नारायण चंद्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, वार्ड पार्षद रंजीता पाटिल,सुरूचि उमरे,अरुण सिंह, मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा और उपअभियन्ता पंकज साहू,स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, कर्मशाला अधीक्षक शोएब अहमद,अतिक्रमण विभाग चंदन शर्मा सहित टीम के साथ शहर के पटरी पार वार्ड क्रमांक 19 तितुरडीह क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। तड़के सुबह शुरू हुए इस निरीक्षण के दौरान महापौर ने सड़क, नालियों,तथा गलियों घूमकर की साफ-सफाई की वास्तविक स्थिति देखी।

Image after paragraph

निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर गंदगी, कचरा एकत्र होने और समय पर उठाव न होने नालियों सफाई न होने की शिकायतें मिलीं। इस पर महापौर अलका बाघमार व आयुक्त सुमित अग्रवाल ने नागरिको से उनकी समस्या से रूबरू होकर संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने और निर्धारित समय पर सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सुबह की सफाई सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महापौर ने नालियों के किनारे जमा झाड़ियों को काटने, नालियों की नियमित तल तक सफाई कराने और मुख्य मार्गों पर गंदगी न होने देने के निर्देश अधिकारियों को दिए। महापौर अलका बाघमार ने स्वस्थ्य विभाग टीम अमला को यह भी कहा कि जिन वार्डों में शिकायतें अधिक मिलती हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाए।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.