ब्रेकिंग

5 जनवरी को 24 एमएलडी फिल्टर का लिया जाएगा शट डाउन, आधी शहर में रहेगी पेयजल प्रभावित 

65303012026142358nagarnigam.jpg

-प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से की जाएगी जल आपूर्ति
दुर्ग।
नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र के मालवीय नगर कॉम्प्लेक्स के पास 600 एमएम वाल्व बदली किया जाना है। दिनांक 05 जनवरी सोमवार को सुबह वाटर सप्लाई के बाद कार्य कराये जाने हेतु 24 एम एल डी फिल्टर का शट डाउन लिया जाना है, जिससे टंकियों से संबंधित एरिया में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा।
उल्लेखनीय है कि मालवीय नगर शंकर नाला के ऊपर से पटरी पार क्षेत्र व शनिचरी बाजार शंकर नगर गिरधारी नगर टंकियों में पानी भरने राइजिंग लाइन बिछी हुई है जिसमे बड़ा लिकेज है और वही पर वाल बदला जिसके लिए एक पखवाड़ा पूर्व शट डाउन किया गया था किंतु खुदाई के बाद पाईप लाइन में बड़ा लिकेज होने और समय अभाव के कारण उक्त कार्य पूर्ण नहीं हो पाया था उसी कार्य को अब पूर्ण करने जल गृह विभाग द्वारा पूरी तैयारी के साथ शट डाउन लेकर कार्य कराया जाना है 5 जनवरी निर्धारित किया गया।
महापौर श्रीमती अलका बाघमार आयुक्त सुमित अग्रवाल व जलगृह विभाग प्रभारी श्रीमती लीना दिनेश देवांगन ने प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है की निगम द्वारा मांग अनुसार एवं आवश्यकता अनुसार प्रभावित क्षेत्रों में टैंकरों के माध्यम से जल आपूर्ति की जायेगी। अतः नागरिकों से अनुरोध है कि, समय पूर्व पर्याप्त मात्रा में जल संग्रहण कर लेंवे ।

Image after paragraph

प्रभावित क्षेत्र ..
पद्मनाभपुर टंकी
वार्ड नं. 43 (कसारीडीह, पूर्व),
वार्ड नं. 44 (बाबा गुरु घासीदास वार्ड),वार्ड नं. 45 (पद्मनाभपुर पश्चिम),वार्ड नं. 46 (पद्मनाभपुर पूर्व)
.शंकर नगर टंकी..
वार्ड नं. 10 (शंकर नगर, पश्चिम),वार्ड नं. 11 (शंकर नगर, पूर्व),वार्ड नं. 12 (मोहन नगर, पश्चिम),वार्ड नं. 13 (मोहन नगर, पूर्व)
.शक्तिनगर टंकी..
वार्ड नं. 17 (औद्योगिक नगर, उत्तर),वार्ड नं. 18 (औद्योगिक नगर, दक्षिण),वार्ड नं. 19 (शहीद भगत सिंह दक्षिण),
वार्ड नं. 20 (शहीद भगत सिंह उत्तर),वार्ड नं. 21 (तितुरडीह),
वार्ड नं. 22 (स्टेशन पारा)

Image after paragraph

.गिरधारी नगर टंकी..
वार्ड नं. 09 (स्वामी विवेकानंद वार्ड),वार्ड नं. 05 (मरारपारा)
.हनुमान नगर टंकी..
वार्ड नं. 19 (शहीद भगत सिंह दक्षिण),वार्ड नं. 20 (शहीद भगत सिंह उत्तर),
वार्ड नं. 21 (तितुरडीह)
.ट्रांसपोर्ट नगर टंकी..
वार्ड नं. 16 (कसारीडीह)
.शनिचरी बाजार टंकी..
वार्ड नं. 30 (तमेरपारा),
वार्ड नं. 31 (आपुपारा),
वार्ड नं. 32,वार्ड नं. 33 (चंडीमंदिर),वार्ड नं. 34 (शिव पारा),वार्ड नं. 35 (रामदेव मंदिर),वार्ड नं. 36 (गंजपारा),
वार्ड नं. 37 (आजाद वार्ड),
वार्ड नं. 38 (आंशिक)
दिनांक 5 जनवरी के शाम से सुबह 06 जनवरी तक जलप्रदाय प्रभावित रहेगी।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.