दुर्ग/ नगपुरा। तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ प्रभु की साधना स्थली तपोभूमि श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ नगपुरा में आज पौष पूर्णिमा आराधनार्थ देशभर से श्रद्धालुओं का आगमन हुआ। तीर्थ में विराजित पूज्य साध्वी श्री लक्ष्ययशा श्री जी, साध्वी श्री लब्धियशाश्रीजी , साध्वीश्री आज्ञायशा श्रीजी म०सा० की सान्निध्यता में प्रातः कालीन वाँजित्र सह मंत्रोच्चार के साथ तीर्थपति श्री उवसग्गहरं पार्श्व प्रभु का वासक्षेप पूजा सुप्रसिद्ध विधिवेता उच्चतम न्यायालय के एडव्होकेट हर्षित भाई शिरीषभाई टोलिया परिवार के नेहाबेन - एडव्होकेट हर्षवी, एडव्होकेट यश टोलिया अहमदाबाद ने किया। इस अवसर पर प्रति पूनम यात्रार्थ करने वाले सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे। पूनम मंडल ग्रुप ने अभिषेक का लाभ लिया!
कृतज्ञता की कुसुमांजलि - पुष्पांजलि समर्पण ...
आज ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष गजराज पगारिया, मैनेजिंग ट्रस्टी पुखराज दुगड़ ट्रस्टी मूलचंद जैन, पन्नालाल गोलछा, विजय चोपड़ा, सुरेश बागमार ,राजेन्द्र गोलछा, जितेन्द्र (बंटी) दुगड, हर्षित भाई टोलिया सहित श्रद्धालुओं ने तीर्थ निर्माता- तीर्थ के संस्थापक मैनेजिंग ट्रस्टी स्मृति शेष श्री रावलमल जैन 'मणि" की 8 वी पुण्य तिथि एवं 80 वी जन्मतिथि के प्रसंग पर उनके द्वारा श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ के निर्माण में तन-मन-धन से अग्रणी समर्पण भावना के साथ तीर्थ सृजन तथा अखिल भारतीय स्तर पर किए गए धार्मिक - सामाजिक- शैक्षणिक सद्कार्यो को स्मरण करते हुए, अनुमोदना करते हुए- भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए। ट्रस्ट मंडल द्वारा श्री मणिजी के अंतिम स्वप्न श्री पार्श्व गौ सेवालय (गौशाला) का सुंदर निर्माण एवं संचालन-प्रबंधन के साथ ही शीघ्र पशु चिकित्सालय का निर्माण प्रारम्भ किए जाने का निर्णय लिया गया। उनके पुण्य स्मरण में आज श्री पार्श्व पंच कल्याणक पूजा की संरचना संगीतकार खेमलाल श्रीवास एवं रोमनाथ द्वारा किया गया ।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.