दुर्ग। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला डुंडेरा का वार्षिक उत्सव बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। वार्षिक उत्सव के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक ललित चंद्राकर ने शिक्षा, खेल एवं अन्य विधाओं में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने वाले प्रतिभावान छात्राओं कक्षा दसवीं की मुस्कान 92.5% भावना 91.17 बारहवीं की जानवी वाणिज्य संकाय में 87.2% प्रतिभा बायो विज्ञान में 78.5 अंडर 19 राष्ट्रीय क्रिकेट मप्र में खेलने खुशी क्षत्रिय लक्ष्मी साहू फुटबाल वीणा निषाद डिंपल देवांगन और फुटबाल प्रतियोगिता में खेलो इंडिया ऑल इंडिया की बारह बालिकाओं का सम्मान करते हुए कहा कि इन सभी का सम्मान प्रत्यक्ष रूप से हो रहा है लेकिन परोक्ष रूप से उन गुरुओं और माता पिता की मेहनत का भी सम्मान है जिसके कारण बच्चों को उन ऊंचाइयों पर पहुंचने की प्रेरणा मिलती है। अपने विचारों के माध्यम से उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। पहलगाम की घटना में चलाए गए आपरेशन सिंदूर की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.