-श्रीराम कथा हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है: ललित चंद्राकर
दुर्ग। जामुल–सुरडूंग (शिवपुरी स्टेडियम) में आयोजित श्रीमद् वाल्मीकीय रामायण एवं श्रीराम कथा कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुआ। इस अवसर पर उन्होंने अयोध्या (उत्तर प्रदेश) से पधारे पूज्य श्री स्वामी डॉ. राघवाचार्य जी महाराज को सादर प्रणाम कर व्यासपीठ की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया और प्रदेश वासियों के खुशहाली की कामना की।
.jpeg)
कार्यक्रम के दौरान संध्या आरती में सहभागिता कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा पूज्य महाराज जी के श्रीमुख से प्रवाहित श्रीराम कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया। श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, सेवा और धर्म के संदेशों ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय एवं आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। यह पावन आयोजन समाज में संस्कार, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की दिशा में प्रेरणादायी सिद्ध हुआ।
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि श्रीराम कथा हमें जीवन के सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शों और मूल्यों को अपनाकर हम अपने जीवन को सार्थक बना सकते हैं और समाज में सुख-शांति की स्थापना कर सकते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.