छत्तीसगढ़

डोंगरमाली में जिले के पहले 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन

687291220251638561000615744.jpg

क्षेत्र के 32 ग्रामों के 15305 उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर विद्युत आपूर्ति
बालाघाट।
विभागीय कार्य योजना 2025-26 के तहत आज बालाघाट जिले के डोंगरमाली क्षेत्र में 5 एमवीए से बढ़ाकर 10 एमवीए पावर ट्रांसफार्मर उर्जीकृत किया गया।  अधीक्षण अभियंता  बालाघाट  अमित कुमार के मार्गदर्शन में वारासिवनी संभाग अंतर्गत वितरण केंद्र डोंगरमाली के 33/11 के व्ही उपकेंद्र में यह कार्य सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह बालाघाट जिले का प्रथम 10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर है। 
    उद्घाटन कार्यक्रम में विधायक  विवेक विक्की पटेल, कार्यपालन अभियंता  बी.एल. भैना, कार्यपालन अभियंता एसटीसी-एसटीएम बालाघाट  चंद्रहास चंद्राकर, सहायक अभियंता वारासिवनी राहुल तुरकर, सहायक अभियंता  शैलेश पटले, सहायक अभियंता कटंगी राजीव रंजन, कनिष्ठ अभियंता डोंगरमाली मनोज ठाकरे, अ" श्रेणी विद्युत ठेकेदार  जितेंद्र राणा और समस्त कर्मचारियों की उपस्थिति रही।
    इस क्षमता वृद्धि से डोंगरमाली क्षेत्र के लगभग 32 ग्रामों के 15305 उपभोक्ताओं को अब उच्च गुणवत्ता वाली विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। उद्घाटन अवसर पर उपस्थित 50 से 60 विद्युत उपभोक्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता जाहिर की और विद्युत विभाग को धन्यवाद प्रेषित किया।
      इस कार्य का महत्व विशेष रूप से उस क्षेत्र में है जहाँ  कलेक्टर मृणाल मीना की जनसुनवाई में लगातार डोंगरमाली क्षेत्र से विद्युत आपूर्ति की समस्याएँ आ रही थीं। आज इस कार्य के पूरा होने के बाद क्षेत्रवासियों द्वारा अत्यधिक खुशी व्यक्त की गई और यह समस्या अब हल हो गई है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम जनता ने विद्युत विभाग की तत्परता और समर्पण की सराहना की।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.