दुर्ग। भंडारे में प्रतिदिन दाल चावल सब्जी खिलाई जा रही है सब्जी में प्रतिदिन अलग अलग सब्जी बनाई जा रही है, भंडारे में राजनांदगांव के नितिन द्वारा भोजन बनवाया जा रहा है जिनके साथ 150 लोगो की टीम काम कर रही है। भोजन व्यवस्था की प्रदेश राईस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष कांतिलाल बोथरा, विमलेश पांडेय ,जनसेवा समर्पण समिति दुर्ग के अध्यक्ष योगेन्द्र बंटी शर्मा व अन्य जिम्मेदारी संभाले हुए।

जिसका वे बखूबी निर्वहन कर रहे है। जिसकी वजह से कथा में जुट रहे श्रद्धालु भोजन की चिंता से मुक्त है और कथा का पूरे श्रद्धा भक्ति के साथ आनंद ले रहे है।प्रतिदिन चल रही भोजन सेवा कि जानकारी लेकर कथा के दौरान परम पूज्य गुरुदेव पंडित धीरेन्द्र शास्त्री जी ने भोजन सेवा एवं भोजन शाला में कार्य कर रहे सभी की प्रशंसा भी की।

आज भोजन शाला में सरोज पांडेय ने खुद सेवा दी कथा में आए हुए सभी भक्तों को अपने हाथों से भोजन वितरण की। भंडारे की पूरी व्यवस्था में जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग के सदस्यों ने सेवा दी जो सुबह से रात तक धर्मप्रेमियों की भोजन सेवा में लगे रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.