ब्रेकिंग

वेटरनरी यूनिवर्सिटी के एलुमनाई मीट में देश-विदेश से जुटे भूतपूर्व छात्र

87724122025130532whatsappimage2025-12-24at6.31.14pm.jpeg

-संस्था और छात्रों को आगे बढ़ाने भूतपूर्व छात्रों ने लिया संकल्प
दुर्ग।
दाऊ श्री वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग में विश्वविद्यालय के भूतपूर्व छात्र-छात्राओं का मिलन समारोह एलुमनाई मीट-2025 एवं स्ट्रेदनिंग द प्रोफेसनल्स अलाईन्स अमंग एलुमनाई विषय पर राष्ट्रीय सेमीनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार कुलपति डॉ. आरआरबी सिंह के मार्गदर्शन और अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. मंजू रॉय के दिशा-निर्देश में किया गया। सेमिनार में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखण्ड, बिहार, झारखण्ड, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, केरल तथा छत्तीसगढ़ से कुल 400 भूतपूर्व छात्रों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इसके अलावा कतर, कनाड़ा व अमेरिका से 05 भूतपूर्व छात्र भी सेमिनार का हिस्सा बने। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सेमिनार अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा, दुर्ग ग्रामीण विधायक  ललित चंद्राकर, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, अधिष्ठाता डॉ. संजय शाक्य, डॉ. मनोज गेंदले, डॉ. सुधीर उपरीत, विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. बीपी राठिया अतिथि के रुप में मौजूद रहे।  विशेष अतिथिगणों में मीनल सिंह, श्रीमती पायल अग्रवाल, डॉ. केके धु्रव, ब्रिगेडियर डॉ. अमित रस्तोगी उपस्थित थे। एसएसपी विजय अग्रवाल सेमिनार में विशेष रुप से मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने एलुमनाई मीट के आयोजन की सराहना की और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। विधायक डोमनलाल कार्सेवाड़ा ने कहा कि आज का दिन यादगार बन गया है। ऐसे आयोजन जरुरी है। विधायक ललित चन्द्रकार ने कहा कि वर्तमान सरकार राज्य के विकास में आप लोगों को हर तरह से सहयोग करने तैयार है। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि यह कार्यकम एक उत्सव है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने कहा कि पशु चिकित्सक अपना काम बड़ी बखुबी निभा रहे है। मूक प्राणी की सेवा करना बड़ा पुण्य का कार्य है।
एलुमनाई मीट में शामिल हुए संस्था के भूतपूर्व छात्र शासन में पशु चिकित्सक के रूप में, सेना में, बैंकिंग में कार्पोरेट के क्षेत्र में, पुलिस सेवा में प्रशासनिक अधिकारी एवं व्यवसायी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहें है। इन भूतपूर्व छात्रों ने सेमिनार में संकल्प लिया कि वे वर्तमान छात्रों का समय-समय पर मार्गदर्शन करते रहेंगे, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित रहे और अपने कार्यों से वे विश्वविद्यालय, प्रदेश एवं देश का नाम रोशन कर सके। आभार प्रदर्शन डॉ. केके धु्रव ने किया। एलुमनाई मीट में दो दिनों तक भूतपूर्व छात्रों के बीच खुशियां बिखरी रही। भूतपूर्व छात्रों ने एलुमनाई मीट को यादगार क्षण बताया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.