-कोयला आबंटन ब्लाक के लिए जंगल कटाई कर रहा उद्योगपति
रायपुर। विधानसभा में आज शून्यकाल के दौरान रायगढ़ जिले में एक सुप्रसिद्ध उद्योगपति को कोल ब्लाक आबंटित होने के पश्चात इसमें जंगल कटाई का मामला कांग्रेस के सदस्यों ने उठाया। कांग्रेस सदस्यों ने जमकर नारेबाजी की और हंगामा मचाया।
विधानसभा में आज नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत सहित अन्य सदस्यों ने तमनार जिले के कोयला ब्लाक एक उद्योगपति को दिये जाने के पश्चात जंगल कटाई का मामला सदन में उठाया। सदस्यों का आरोप है कि पिछले कई वर्षों से एक उद्योगपति को ठेका दिया जा रहा है। छग की जल जंगल और जमीन को लूटा जा रहा है। विधानसभा में कांग्रेस के भूपेश बघेल उमेश पटेल, रामकुमार यादव, अटल श्रीवास्तव सहित अन्य सदस्यों ने सरकार पर कुछ उद्योग पति के सामने झूकने का आरोप लगाया। अध्यक्ष ने बार बार नसीहत दी कि वे अपनी बात संक्षिप्त एवं सारगर्भित भाषा में रखे। इधर कांग्रेस के सदस्यों ने नारे लगाए दलालों को जूता मारो सालों को।
अध्यक्ष की समझाइश के पश्चात जब विपक्ष शांत नहीं हुआ तो विस की कार्रवाई पांच मिनट के लिए स्थगित कर दी। ज्ञात रहे विस की कार्रवाई का अंतिम दिन है। आज सरकार द्वारा कई विधेयक के अलावा अनुपूरक बजट रखा जाएगा। विधानसभा में आज अंतिम दिन भी हंगामेदार कार्रवाई चलती रही।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.