छत्तीसगढ़

बेमेतरा में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की नवीन शाखा भवन का लोकार्पण

23122122025144316whatsappimage2025-12-22at8.10.10pm.jpeg

-सहकारिता पुरुष ठाकुर प्यारेलाल सिंह की 134वीं जयंती पर 6 एटीएम का भी शुभारंभ
बेमेतरा।
सहकारिता पुरुष ठाकुर प्यारेलाल सिंह की 134वीं जयंती के शुभ अवसर पर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, दुर्ग के अंतर्गत बेमेतरा जिला मुख्यालय स्थित नवीन शाखा भवन का लोकार्पण किया गया। इसी अवसर पर बैंक की 6 नई एटीएम शाखाओं—बदनारा, खर्रा, हसदा, केहका, सल्धा एवं धनौली—का भी विधिवत शुभारंभ किया गया।
लोकार्पण समारोह में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन, उपाध्यक्ष नरेश यदु, नगर पालिका अध्यक्ष बेमेतरा विजय सिन्हा, छत्तीसगढ़ रजककार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद रजक, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, जनपद पंचायत बेमेतरा की अध्यक्ष श्रीमती हेमा दिवाकर, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती संध्या परगनिहा, जिला भाजपा अध्यक्ष बेमेतरा अजय साहू, समिति प्राधिकृत संघ अध्यक्ष संजीव तिवारी, प्रदेश संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ शिवकुमार चंद्राकर, पूर्व संचालक व्यापारिक प्रकोष्ठ रमाकांत द्विवेदी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने सहकारिता के महत्व एवं उसके विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सहकारिता के माध्यम से कृषकों एवं आम नागरिकों को जोड़कर सामाजिक एवं आर्थिक विकास को सशक्त किया जा सकता है। उन्होंने सहकारिता पुरुष ठाकुर प्यारेलाल सिंह के जीवन, विचारों एवं योगदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

Image after paragraph

बेमेतरा विधायक दीपेश साहू ने नवीन शाखा भवन के लोकार्पण पर क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि इससे आमजन को बैंकिंग सुविधाएं और अधिक सुलभ होंगी। वहीं साजा विधायक ईश्वर साहू ने सहकारिता के क्षेत्र में राज्य शासन द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं योजनाओं की जानकारी दी।
नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, रजककार विकास बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक एवं बैंक उपाध्यक्ष नरेश यदु ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया और सहकारिता आंदोलन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताया।
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा बैंक परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बैंक का प्रतिवेदन मुख्य कार्यपालन अधिकारी हृदेश शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत बैंक अधिकारियों द्वारा स्मृति चिन्ह, शाल एवं श्रीफल भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम में अधीक्षक के.के. नायक, नोडल अधिकारी राजेंद्र कुमार वारे, शाखा प्रबंधक रामजी खाण्डे, एस.के. जांगड़े सहित बैंक के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक अरविंद सिंह वर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन संजीव तिवारी द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.