दुर्ग

मोहन नगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बीएसएफ का फर्जी कर्मचारी गिरफ्तार

331211220251340411000572808.jpg

दुर्ग। थाना मोहन नगर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) का फर्जी कर्मचारी बनकर घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के पास से बीएसएफ का फर्जी आई-कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं एक डिजायर कार जब्त की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20 दिसंबर 2025 को थाना मोहन नगर की पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा ग्रीन चौक, दुर्ग में वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान चार पहिया वाहन डिजायर क्रमांक सीजी 07 सीआर 9095 को रोका गया। वाहन चालक ने अपना नाम सिमरनजीत सिंह पिता स्व. कुलवंत सिंह, उम्र 31 वर्ष निवासी सुंदर नगर, मीरा कोट चौक, एयरपोर्ट रोड, थाना कंबोज, जिला अमृतसर (पंजाब) तथा वर्तमान पता सिंधिया नगर, सेंगर हाउस, दुर्ग बताया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वयं को बीएसएफ में पदस्थ कर्मचारी बताते हुए बीएसएफ का आई-कार्ड दिखाया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा गोलमोल जवाब दिए जाने पर पुलिस ने बीएसएफ कार्यालय से सत्यापन कराया, जहां यह स्पष्ट हुआ कि उक्त नाम का कोई भी व्यक्ति बीएसएफ में कार्यरत नहीं है।
जांच में आरोपी द्वारा लोक सेवक का प्रतिरूपण कर स्वयं को बीएसएफ कर्मचारी बताकर कूट रचित दस्तावेज का उपयोग करना पाए जाने पर उसके विरुद्ध थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 735/2025 धारा 204, 319(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आवश्यक कार्यवाही पश्चात न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
जब्त सामग्री :
1. डिजायर कार क्रमांक सीजी 07 सीआर 90951
2. बीएसएफ का फर्जी आई-कार्ड
3. ड्राइविंग लाइसेंस
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना मोहन नगर पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.