दुर्ग। दुर्ग नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन भाजपा नेता डॉ. प्रतीक उमरे ने नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से दुर्ग नगर निगम के आयुक्त सुमित अग्रवाल को दुर्ग नगर निगम के आयुक्त पद से हटाकर अन्यत्र पदस्थ करने की मांग किया है तथा दुर्ग नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की मांग पूरी कर हड़ताल को समाप्त करने हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। डॉ. प्रतीक उमरे ने कहा कि आयुक्त की अपरिपक्व कार्यशैली की वजह से शहर के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर है। हड़ताल खत्म करने आयुक्त द्वारा कोई प्रयास नहीं किया गया और ना ही समय पर उन्हें वेतन का भुगतान किया गया जिसका खामियाजा पुरे दुर्ग शहर की जनता को भुगतान पड़ रहा है।दुर्ग शहर कचरे से अटा पड़ा है,पूरे शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।जिससे पूरे शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग गए हैं और दुर्गंध फैलने लगी है। नालों की सफाई रुकी पड़ी है और डोर-टू-डोर कचरा उठाव पूरी तरह बंद है।कचरे एवं बारिश की वजह से बीमारियों के फैलने की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है। शहर में लोग भाजपा सरकार को कोस रहे हैं। आयुक्त की अपरिपक्वता पूर्ण कार्यप्रणाली की वजह से सरकार की छवि बेवजह धूमिल हो रही है। हड़ताल के कारण शहर में कचरे का ढेर लगने की आशंका बढ़ गई है और स्थिति बिगड़ने से पहले कर्मचारियों की मांगों पर विचार करने की आवश्यकता है। कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था पूरी तरह ठप हो चुकी है। डॉ.प्रतीक उमरे ने नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव से सफाई कर्मियों की मांगों पर तुरंत ध्यान देने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा यह सिर्फ कर्मचारियों का नहीं,बल्कि पूरे शहर का मुद्दा है। इनकी मेहनत का सम्मान होना चाहिए।सफाईकर्मी शहर की सफाई व्यवस्था की रीढ़ हैं।शहर की जो सुंदरता हर कोई सराहता है,वह इनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.