दुर्ग

भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई में वासनिक अध्यक्ष और गजभिए महासचिव

48219122025112709whatsappimage2025-12-19at4.55.57pm.jpeg

-25 प्रतिनिधियों ने चुनाव किया पदाधिकारियों को 
भिलाई। प्रदेश में बौद्ध धम्म अनुयायियों की सबसे अधिक सक्रिय संस्था भारतीय बौद्ध महासभा भिलाई का तीन वर्षों का कार्यकाल पूर्ण होने पर नई कार्यकारिणी गठित कर ली गई है। इसके लिए 14 दिसंबर को वार्डवार 25 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का निर्वाचन हुआ। 
इसके उपरांत 25 प्रतिनिधियों ने 17 दिसंबर को गुप्त मतदान में बैलेट पेपर का उपयोग कर पदाधिकारियों का चुनाव किया। इनमें अध्यक्ष पद पर विनोद वासनिक, उपाध्यक्ष पद पर रंजू खोबरागड़े, महासचिव पद पर वीरेन्द्र गजभिए, सचिव पद पर अशोक नंदेश्वर, कोषाध्यक्ष पद पर हरिकिशन भवते और लेखापाल पद पर अशोक श्याम कुंवर का निर्वाचन किया। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एल उमाकांत ने सभी निर्वाचित सदस्यों और पदाधिकारियों को बधाई दी और निर्वाचन प्रक्रिया में सबकी भागीदारी के लिए आभार प्रदर्शित किया।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष का चुनाव कई मायनों में उल्लेखनीय रहा। जिसमें चुनाव संचालन समिति ने न सिर्फ सदस्यता सूची के आधार पर वार्डवार नामांकन, दावा आपत्ति, नाम वापसी, चुनाव चिन्हों का आबंटन की व्यवस्था की बल्कि प्रत्याशियों के लिए आदर्श आचरण संहिता भी बनाई और लागू किया।
इस दौरान बड़ी संख्या में भिलाई दुर्ग शहर के कोने कोने से महिला पुरुष सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रतिनिधि चुनने के लिए उपस्थित हुए। 14 दिसंबर को शाम 5.00 बजे मतदान समाप्ति की अवधि तक कुल 1716 सदस्यों में से 1499 सदस्यों द्वारा मतदान कर ऐतिहासिक रूप से अब तक का सबसे अधिक  87.35 प्रतिशत मतदान दर्ज कराया। 
इस निर्वाचन के द्वारा 25 प्रतिनिधियों का चुनाव किया गया जिनमें से 3 प्रतिनिधि  एस सी गऊरकर, हरिकिशन भवते तथा रंजू खोबरागड़े निर्विरोध निर्वाचित हुए तथा शेष 22 प्रतिनिधि आनंद रामटेके, सविता मेश्राम, देवानंद मेश्राम, ठानेंद्र कामड़े, अशोक कुमार श्यामकुंवर, धीरेंद्र दिगंबर धमगाये, शैलेश कुमार सुखदेवे, प्रदीप सोमकुंवर, जे बी पाटिल, अशोक नंदेश्वर, आशीष चौहान, भागवत राव बागड़े, कीर्ति लांजेवार, कृष्णा राव बंसोड़कर, विनोद वासनिक, प्रीतेश पाटिल, वीरेन्द्र गजभिए, द्वारिका प्रसाद भोईर, धनंजय कुमार मेश्राम, जालेंद्र ऊके, राजेश गजभिए तथा महेंद्र कुमार खोबरागड़े सर्वाधिक मत प्राप्त होने पर निर्वाचित घोषित किए गए। इन्हें मतगणना के तत्काल बाद ही चुनाव संचालन समिति द्वारा विजयी होने का प्रमाणपत्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। 
इस सफल मतदान का श्रेय चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एल उमाकांत, पूर्व जनरल मैनेजर, भिलाई स्टील प्लांट, भारती खांडेकर, सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता, प्रभाकर खोबरागड़े, जनरल मैनेजर  सेल और अध्यक्ष डॉ अंबेडकर एग्जीक्यूटिव फ्रेटरनिटी भिलाई, नरेश कुमार मेश्राम, शिक्षाविद तथा अनिल रंगारी, पूर्व बैंक अधिकारी के सामूहिक प्रयासों को जाता है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.