दुर्ग। नागरिक अधिकार रक्षा मंच का पुनर्गठन और विस्तार करने के उद्देश्य से आज तीर्थराज पैलेस आदर्शनगर में बैठक हुई बैठक में संगठन के उद्देश्य पर विस्तार से चर्चा हुई। जिनमें शुद्ध जल, शुद्ध वायु, रसायन रहित भूमि, जीविका, सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य, भोजन के अधिकार सहित संविधान प्रदत्त अधिकारों और मानवाधिकार की रक्षा करने के लिए कार्य करने का निर्णय लिया गया। आवश्यकता पड़ने पर सक्षम न्यायालय में याचिका दायर करने का निर्णय लिया गया है।
नागरिक अधिकार रक्षा मंच की आज की बैठक में राजकुमार गुप्त, चित्तेश्वर पिपरिया, प्रमोद पंवार, बीजू, कल्याण सिंह ठाकुर, मनोज मिश्रा आदि शामिल रहे, चित्रेश्वर पिपरिया को जिला संयोजक का दायित्व दिया गया है। नागरिक अधिकार रक्षा मंच की अगली बैठक दिसंबर के पहले सप्ताह में करने का निर्णय लिया गया है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.