दुर्ग। शनिवार को दुर्ग अंडा ग्राम पंचायत आमटी की सरपंच श्रीमती दुर्गा पुरुषोत्तम चौधरी के द्वारा ग्राम आमटी एवं मासभाट के शासकीय प्राथमिक एवं पूर्ण माध्यमिक विद्यालयों में न्योता भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ससम्मान भोजन कराया गया।
न्योता भोज के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। सरपंच श्रीमती चौधरी ने स्वयं उपस्थित रहकर बच्चों से संवाद किया और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब शिक्षा के साथ-साथ पोषण पर भी ध्यान दिया जाए।
विद्यालय के शिक्षकों एवं स्टाफ ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और विद्यालय के प्रति उनका लगाव मजबूत होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का भी सहयोग रहा। न्योता भोज के समापन पर बच्चों ने सरपंच महोदया का आभार व्यक्त किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.