दुर्ग। भिलाई नगर विधानसभा के सेक्टर-3, 4, 5, 6 एवं सेक्टर-7 के ऐसे बूथ जहां अपशेंट एवं शिफ्टेड की संख्या ज्यादा है। उक्त बुथों का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अभिजीत सिंह ने आज स्वयं निरीक्षण किया। इस दौरान भिलाई नगर विधानसभा के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अपर कलेक्टर श्रीमती योगिता देवांगन, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी डिप्टी कलेक्टर हितेश पिस्दा एवं सुपरवाइजर, बूथ के बीएलओ एवं बीएलए भी उपस्थित थे।
सेक्टर-07 के बूथ 21 के सड़क 35, 36 एवं बूथ 22 के सड़क 31, 33, 34 में कई बिल्डिंग जर्जर स्थिति में हो गए है और वहां आज दिनांक को कोई निवास नहीं करता जिससे वहां के पूर्व निवासी का जिनका वोटर के रूप में नाम आज भी जुड़ा है। निर्वाचन कार्य के इस गहन पुनरीक्षण के दौरान नाम विलोपित किया जाएगा। इसी प्रकार सेक्टर-6 के बूथ 47, 39, 44 में पूर्व समय में बीएसपी द्वारा कई बैंकों, दूरसंचार विभाग को आबंटित भूमि पर बने बिल्डिंग भी आज के समय में जर्जर स्थिति में पाए गए। जिससे वहां के पूर्व वोटर्स का नाम भी विलोपित किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अपशेंट और शिफ्टेड वोटर्स की सूची का अवलोकन किया। इसी प्रकार सेक्टर-5 के बूथ 54, सेक्टर-4 के बूथ 67, सेक्टर-3 के बूथ 82 का निरीक्षण किया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.