-धीमी गति से धान खरीदी से किसानों को करोड़ों रूपयों का नुक़सान होगा - छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन
दुर्ग। धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने और पर्याप्त संख्या में टोकन जारी करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के नेतृत्व में आज किसानों ने धमधा ब्लाक के कोड़िया खरीदी केंद्र में प्रदर्शन किया और मांगों को पूरा करने के लिए जबरदस्त नारेबाजी किया।
प्रदर्शनकारी किसानों को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संगठन के संयोजक एड राजकुमार गुप्त ने कहा कि खरीदी के 22 दिनों में 24 लाख टन धान की खरीद हो पाया है जबकि राज्य सरकार ने एक करोड़ साठ लाख टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया है यदि इसी गति से धान खरीदी हुई तो खरीदी के बचे 36 दिनों में 70 लाख टन से अधिक धान खरीदी संभव प्रतीत नहीं होता है जो लक्ष्य का लगभग आधा ही होगा। उन्होंने प्रतिदिन धान खरीदी की लिमिट बढ़ाकर 4 हजार क्विंटल करने की मांग की है ताकि एक भी किसान अपने धान सरकार को बेचने से वंचित न रह जाए।
आज के प्रदर्शन में मनोज मिश्रा, संजय ताम्रकार, सुमिरन गुप्ता के अलावा खरीदी केंद्र में शामिल 6 गांव कोड़िया, संगनी, परसदा, मेड़ेसरा, पोटिया और पथरिया के किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.