छत्तीसगढ़

108 जोड़ी आदर्श विवाह के मुख्य अतिथि होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भूपेश बघेल भी आएंगे

63019112025121857whatsappimage2025-11-19at5.46.48pm.jpeg

भिम्भौरी। ग्राम सिलघट में आयोजित 108 कुडीय विश्व कल्याण गायत्री महायज्ञ एवं 108जोडी आदर्श विवाह में  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। दोनों का 13 दिसंबर शनिवार विवाह संस्कार के दिन आना निश्चित हो गया है । आयोजन समिति ने इसके लिए सभी आत्मीय जनों को बधाई देते हुए कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। 
मालूम हो कि ग्राम सिलघट भिभौरी में होने वाले 10,11,12,13, दिसंबर 2025 से भव्य जल कलश यात्रा 108 कुंडीय विश्व कल्याण गायत्री महायज्ञ एवं हमारे आने वाले पीढ़ी ,संस्कार वान कैसे बनें इस उद्देश्य से हमारे ऋषियों द्वारा चलाए गए संस्कार और संस्कृति को आगे बढ़ाते हुए 1100 गर्भवती बहनों का सामूहिक गर्भोत्सव संस्कार का आयोजन किया गया है जो अपने तरह का यह विश्व स्तरीय कार्यक्रम है। आज बढ़ते हुए विवाह खर्च को कम से कम में कैसे करें जिनका सूत्र गुरु देव आचार्य श्री राम शर्मा द्वारा बताए गए आदर्श विवाह जो 108जोडी होना है। इन सब कार्यो को सफल बनाने हेतु शांति कुंज हरिद्वार से लाये गये शक्ति कलश जिसमें 2400तीर्थो का रज कण सभी पवित्र नदियों एवं सातों समुद्रो का जल परम पूज्य गुरु देव आचार्य श्री राम शर्मा एवं परम वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा जी का आशीर्वाद इस शक्ति कलश में समाहित है। जिसे पुरे क्षेत्र में परिभ्रमण एवं दर्शन कराते हुए गांव गांव जाकर दीपयज्ञ किया गया एवं घर घर जाकर अन्नघट के साथ आमंत्रण पत्र देते हुए इस कार्यक्रम में आने के लिए निवेदन किया गया। यज्ञ में खर्च हेतु एवं आने वाले अतिथियों के लिए भोजन प्रसाद हेतु अपने परिवार के प्रत्येक व्यक्ति की ओर से एक अंश के रूप में एक एक मुट्ठी चांवल देने के लिए निवेदन किया जा रहा है।जिसे प्रत्येक घर में सहर्ष स्वीकार कर रहे है । जिन बहन भाईयों को इनके अतिरिक्त और कुछ देने की इच्छा हो तो वह भी निवेदन किया जा रहा है जिसे सभी लोग सहर्ष स्वीकार भी कर रहे है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.