दुर्ग । मठ मंदिर संरक्षण एवं सेवा समिति का दीपावली मिलन समारोह 16 नवंबर को श्री लंगूरवीर मंदिर शनिचरी बाजार दुर्ग में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। जिसमें लगभग तीस मंदिरों के ट्रस्टियों की उपस्थिति रही।
दुर्ग के प्रमुख मंदिर ट्रस्टी पदाधिकारीयों की बैठक में सभी ने मंदिर संरक्षण समिति के एक वर्ष के कार्यकाल की समीक्षा किया साथ ही आगामी समय में मंदिरों पर किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा बनाई। बैठक में मंदिर संरक्षण समिति के सदस्य अशोक राठी एवं श्रीमती डॉ मानसी गुलाटी को राजनीतिक संगठन एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के नवीन दायित्व मिलने पर सम्मानित किया गया।
मंदिर संरक्षण समिति के कार्यकाल पूरा होने पर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से मठ मंदिर संरक्षण एवं सेवा समिति जिला दुर्ग के अध्यक्ष मंगल प्रकाश गुप्ता सचिव संजय साहू उपाध्यक्ष मुकेश राठी, रघुनंदन उजाला, कमल सोनी, रोमनाथ साहू का नाम तय किया गया। सह-सचिव सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, संपर्क प्रमुख सुदीप सनातनी, मीडिया प्रमुख आशीष शर्मा, विधि प्रमुख अखिलेश अग्रवाल, विधि सह-प्रमुख विनोद देवांगन एवं द्रोण ताम्रकार को मनोनीत किया गया। समिति में संरक्षक के रूप में डॉ आचार्य नीलेश शर्मा, सुदर्शन महलवार, जय शर्मा, श्याम शर्मा, अशोक राठी, डॉ गोविंद दीक्षित, देवेंद्र कसार, कमल रूंगटा, नितीश चंद्राकर, डॉ मानसी राहुल गुलाटी को रखा गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दुर्ग जिले के सभी मंदिर ट्रस्टियों को रखा गया है। कार्यक्रम के अंत में स्वल्पाहार के साथ सभी ने दीपावली सहित नवीन कार्यकारिणी की बधाई दिया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.