-रोहिणी पाटणकर ने अतिथियों को भेंट की " गणेश आराधना" पुस्तक
भिलाई। वृहन महाराष्ट्र मंडल नई दिल्ली के शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुईस स्थित मराठी मंडल फेडरेशन ऑफ मॉरिशस के साथ एक सांस्कृतिक भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ से भी प्रतिनिधियों ने अपनी भागीदारी दी। कार्यक्रम में मॉरीशस गणतंत्र के कला एवं सांस्कृतिक मंत्री महेंद्र गोंदिया, मराठी मंडल फेडरेशन के अध्यक्ष बलराज नारू तथा भाजपा मॉरीशस के सेक्रेटरी आतिश बिजायनाथ बतौर अतिथि उपस्थित रहे।
अतिथियों का स्वागत मंडल के उपाध्यक्ष रायपुर के अधिवक्ता शेखर अमीन ,प्रधान कार्यवाहक दिलीप कुंभोजकर और शिवसेना प्रतिष्ठान पुणे के कप्तान निलेश गायकवाड ने किया। अतिथियों ने भारत और मॉरीशस के बीच रहे सांस्कृतिक संबंधों की सराहना की।

कार्यक्रम में वृहन महाराष्ट्र मंडल के विविध राज्य से आये 40 प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जिसमे मध्य प्रदेश के भोपाल ,इंदौर ,देवास,जबलपुर, ग्वालियर तथा कलकत्ता ,बडोदरा, चिपळूण, और छत्तीसगढ़ से दुर्ग, भिलाई, रायपुर के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। रायपुर से वृहन महाराष्ट्र मंडल के उपाध्यक्ष शेखर आमिन दीपाली अमिन, देवीदास आठले ,दुर्ग से राम पाटणकर, रोहिणी पाटणकर , भिलाई से श्री वाघमारे व सीमा वाघमारे ने अपना प्रतिनिधित्व किया। रोहिणी पाटणकर ने गणेश पर आधारित अपनी किताब " गणेश आराधना" मराठी मंडल फेडरेशन के अध्यक्ष बलराज नारू को भेट की। अतिथियों ने श्रीमती पाटणकर की कृति को बेहद सराहा।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.