ब्रेकिंग

जल घर में मिला शव, तीन दिन पुरानी लाश की शिनाख्ती में जुटी पुलिस

54313112025112532whatsappimage2025-11-13at4.54.08pm.jpeg

दुर्ग(मोरज देशमुख)। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में लगातार अपराध की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इसी बीच दुर्ग नगर निगम क्षेत्र से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शहर के जल घर में कर्मचारियों ने उस वक्त हड़कंप मचा दिया, जब पानी का वाल्व खोलते समय उन्होंने अंदर एक शव को तैरते हुए देखा।
सूचना मिलते ही नगर निगम और पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जल घर लगभग 30 फीट गहरा बताया जा रहा है, जिसमें शव फंसा हुआ था। जब पानी का स्तर बढ़ा, तब लाश ऊपर आ गई और घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी भेज दिया है।

Image after paragraph

तीन दिन पुरानी लाश, अब उठे सवाल नगर निगम पर
मिली जानकारी के अनुसार, शव पूरी तरह से सड़ चुका था और लगभग तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र लगभग 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसी जल घर से पिछले तीन दिनों से पूरे क्षेत्र में पानी की आपूर्ति की जा रही थी। यानी तीन दिन तक लोगों को ऐसे जल स्रोत से पानी मिला, जिसमें शव मौजूद था। यह नगर निगम की गंभीर लापरवाही को उजागर करता है।
स्थानीय नागरिकों ने कहा है कि यह घटना नगर निगम की निगरानी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। तीन दिन तक जल घर में लाश रहने के बावजूद नगर निगम द्वारा जल आपूर्ति जारी रखना लोगों के स्वास्थ्य के लिए सीधा खतरा बन सकता है।
पुलिस कर रही जांच
फिलहाल पुलिस शव की पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक रूप से इसे संदिग्ध मृत्यु माना जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, लापता व्यक्ति रिपोर्ट और अन्य सुरागों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.