ब्रेकिंग

“महेश चौक से सामाजिक समरसता का वृहद विस्तार होगा” - मंत्री गजेंद्र यादव

135160220261604591000867364.jpg

महेश चौक का भूमि पूजन सम्पन्न 
दुर्ग।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को गंजपारा में “महेश चौक” का विधिवत भूमिपूजन श्रद्धा और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। मंत्रोच्चार के मध्य आचार्य पं. वीरेंद्र चतुर्वेदी ने अतिथियों के करकमलों से पूजन विधि पूर्ण करवाई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा, विधि एवं विधायी कार्य तथा ग्रामोद्योग मंत्री गजेंद्र यादव ने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर महेश चौक के भूमिपूजन को एक सुंदर और ऐतिहासिक पहल बताया। उन्होंने कहा कि “माहेश्वरी समाज का शहर के विकास और जनहित कार्यों में बड़ा योगदान रहा है। महेश चौक निश्चित ही सामाजिक समरसता के वृहद विस्तार का माध्यम बनेगा।” मंत्री यादव ने समाज द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भगवान महेश की कृपा समाज पर निरंतर बनी रहने की कामना की।
विशिष्ट अतिथि महापौर अलका बाघमार ने कहा कि चौक के निर्माण एवं रखरखाव की जिम्मेदारी माहेश्वरी समाज ने स्वीकार की है, जो समाज की प्रतिबद्धता और संगठन शक्ति का परिचायक है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि महेश चौक का सौंदर्यीकरण ऐसा हो कि वह प्रदेश के अन्य चौकों के लिए आदर्श उदाहरण बने। साथ ही उन्होंने दुर्ग शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा इंदिरा मार्केट के सुव्यवस्थित संचालन हेतु समाज के सहयोग का आह्वान किया।
सभापति श्याम शर्मा ने माहेश्वरी समाज को आध्यात्मिक एवं जनसेवा कार्यों में अग्रणी बताते हुए कहा कि समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है।
अध्यक्ष , दुर्ग जिला माहेश्वरी सभा देवरतन तापड़िया , बेमेतरा ने अपनी शुभकामनाओं में कहा कि निर्मित हो रहा यह महेश चौक सम्पूर्ण मानव समाज को सेवा , त्याग व सदाचार की प्रेरणा प्रदान करेगा । 
अध्यक्ष, श्री माहेश्वरी पंचायत दुर्ग, अशोक राठी ने महेश चौक की परिकल्पना को साकार करने में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों एवं समाजजनों का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने जानकारी दी कि चौक निर्माण से संबंधित सभी योजनाएं सुनिश्चित हो चुकी हैं और आगामी महेश नवमी के अवसर पर इसके लोकार्पण का लक्ष्य रखा गया है। वरिष्ठ समाजसेवी चतुर्भुज राठी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया । मंच संचालन सचिव डॉ. शंकर दम्माणी ने किया।

इस अवसर पर पार्षद वार्ड 35 कुलेश्वर साहू , पार्षद वार्ड 36 प्रतिभा सुरेश गुप्ता , सदर मण्डल अध्यक्ष महेंद्र लोढ़ा ,  मोहनलाल राठी, मुरारी भूतड़ा, राधेश्याम भूतड़ा, राधेश्याम राठी, कृष्ण कुमार टावरी, नरसिंगदास भूतड़ा, आनंद राठी, जगदीश चांडक , त्रिलोकचंद राठी, देवकिशन चांडक, महेश टावरी, रामदेव टावरी, संतोष चांडक, दिनेश टावरी, राजकुमार केला, अजय सोमानी, मुकेश राठी, विजय सोमानी , मनोज टावरी , अंजली लखोटिया , मुरलीधर राठी ,छगनलाल चांडक, रामावतार राठी , चंद्रकांत राठी , गोपाल राठी ,सीमा टावरी ,उषा राठी , योगेश चांडक , रणछोड़ भूतड़ा,विजय राठी माया राठी, नीतू गांधी, मनीषा राठी, ममता टावरी, निखिल भूतड़ा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सामूहिक मंगलकामनाओं के साथ महेश चौक के शीघ्र निर्माण एवं शहर के लिए एक प्रेरक पहचान बनने की कामना की गई ।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.