
दुर्ग। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के बघेरा स्थित आनंद सरोवर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया । इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी रीटा दीदी ने ध्वजारोहण किया एवं चैतन्य प्रभा दीदी , कामिनि बहन, संगीता बहन , देवकी बहन , साक्षी बहन और सभी भाई-बहनों के सानिध्य में निराकार परमपिता परमात्मा शिवबाबा का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया व रीटा दीदी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। चैतन्य प्रभा दीदी द्धारा सभी भाई बहनों को प्रतिज्ञा कराया गया।
- साक्षी दृष्टा स्थिति में स्थित रह हर परिस्थिति में सदा अचल अडोल रहेंगे।
- शुभ भावना और शुभकामना के मंत्र द्वारा हर आत्मा को संतुष्ट करते हुए सदा संतुष्ट रहेंगे ।
- मीठी बोल और मुस्कुराते हुए चेहरे द्वारा हर एक के साथ मधुरता संपन्न व्यवहार करेंगे ।
- सच्चे और साथ दिल से भोलानाथ शिव बाप को राजी कर चिंता और व्यर्थ चिंतन से मुक्त रहेंगे ।
- दृढ़ता और परिवर्तन शक्ति से हर कारण का निवारण करेंगे । समाधान स्वरूप बनेंगे ।
कार्यक्रम के प्रसाद सभी को भोग वितरित किया गया ।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.