दुर्ग। मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग द्वारा आज जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को शहर में बढ़ रहे अपराध एवं नशाखोरी रोकने के लिए एक ज्ञापन दिया और कहा गया कि दुर्ग शहर में लगातार अपराध की घटना में बढ़ोतरी हो रही है नशाखोरी हत्या की घटना लगातार हो रही है जिससे लोगों में भय का वातावरण है और अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। दुर्ग जैसे शांतिप्रिय शहर में ऐसी घटनाएं होना शहर की जनता के लिए चिन्तनीय है पुलिस प्रशासन को ईस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है लोगों में अपनी सुरक्षा को लेकर प्रश्न है इसलिए प्रशासन को चाहिए कड़े से कड़े कदम उठाए और नशाखोरी में जो युवा पीढ़ी जा रही है उस पर रोक लगाए क्योंकि यही अपराध की मुख्य जड़ है। युवा वर्ग हमारे देश का भविष्य है।
ज्ञापन देने पूर्व विधायक अरुण वोरा,पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल,मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री दीपक दुबे, पूर्व महापौर आर एन वर्मा, नंदकुमार सेन, नगर निगम दुर्ग के नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, छाया महापौर प्रेमलता साहू,वरिष्ठ अधिवक्ता कौशल किशोर सिंह,पार्षद विजेंद्र पटेल,भास्कर कुंडले,पूर्व पार्षद अशोक मेहरा,राजकुमार नारायणी,ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली,अजय मिश्रा, भोला महोबिया,मनोज सिन्हा, हेमंत तिवारी,संजू धनकर,आनंद कपूर ताम्रकार,शत्रुघ्न चक्रधारी, कल्याण सिंह ठाकुर,सेवादल अध्यक्ष विकास सापेकर,भीम सेन, राजकुमार वर्मा,संजय बत्रा,चिराग शर्मा,माहेश्वरी ठाकुर,कमलेश नागरची,मीना मानिकपुरी,मोहन सिन्हा,त्रिशरण डोंगरे,सुमीत घोष,रत्ना नारमदेव, मोहित वाल्दे,गौरव उमरे,आयुश शर्मा,नरेंद्र सोनकर,बृजमोहन तिवारी,अली असगर, शिव वैचंदे,सुरेश जंघेल,सुधीर चंदेल सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित थे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.