दुर्ग। थाना पुलगांव पुलिस ने ईसाफ स्माल फाइनेंस बैंक में हुए 85 लाख रुपये के गबन मामले में कार्रवाई करते हुए आज तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में पुलिस अब तक कुल नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आवेदक मोहित देशमुख, क्षेत्रीय प्रबंधक, ईसाफ स्माल फाइनेंस बैंक शाखा दुर्ग द्वारा थाना पुलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट के अनुसार, हिरन बाई साहू, ग्राम चंद्रखुरी सहित अन्य 239 ग्राहकों से बैंक लोन की राशि के रूप में लगभग ₹85 लाख वसूले गए, लेकिन वह रकम बैंक में जमा नहीं की गई।
बाद में जब बैंक प्रबंधन ने ऋण ग्राहकों से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि वे राशि पहले ही बैंक कर्मचारियों को जमा करा चुके हैं। जांच में यह सामने आया कि बैंक के संग्रह कर्मचारियों ने ₹84,98,940 की राशि का गबन करते हुए उसे स्वयं के निजी उपयोग में खर्च कर लिया।
इस संबंध में थाना पुलगांव में अपराध क्रमांक 546/2025 दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 420, 409, 120-बी भादवि के तहत मामला कायम कर विवेचना की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में पहले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था, वहीं आज तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. सतीश कुमार सिन्हा, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम रेंगाकठेरा, जिला राजनांदगांव
2. टिकेश कुमार यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव
3. अमित कुमार ध्रुव, उम्र 26 वर्ष, निवासी लोरमी, जिला मुंगेली
थाना पुलगांव पुलिस द्वारा बताया गया कि मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश जारी है, और आगे की जांच में और गिरफ्तारियां संभव हैं।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.