दुर्ग

सामूहिक राष्ट्रीय गीत-गायन: सभी शासकीय कार्यालयों, स्कूलों एवं महाविद्यालयों में आयोजन

812071120251123311000342114.jpg

-जिला स्तरीय आयोजन जिला पंचायत सभाकक्ष में ब दुर्ग।  राष्ट्रीय गीत वंदे-मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज देश एवं प्रदेश के साथ दुर्ग जिले के सभी नगरीय निकायों, जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायतों में सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन का आयोजन पूर्वान्ह 10 बजे किया गया। दुर्ग जिले में जिला स्तरीय आयोजन जिला पंचायत सभा कक्ष में किया गया। जिसमे प्रदेश के अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे, सदस्य सुश्री प्रिया साहू सहित अन्य सदस्य गण तथा कलेक्टर  अभिजीत सिंह, जिला पंचायत के सीईओ बजरंग दुबे, जनपद पंचायत के सीईओ रूपेश पाण्डे, जिला एवं जनपद पंचायत कार्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारी सम्मलित हुए।

Image after paragraph

उपस्थित सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारियों ने कार्यक्रम के शुभारम्भ एवं अंत मे सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत वंदे-मातरम् गायन किये। कार्यकम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने किया। प्रधान मंत्री श्री मोदी जी ने राष्ट्रीय गीत के पंक्तियों की भावार्थ से देश वासियों को अवगत कराया। राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 150 रूपए का सिक्का तथा डाक टिकट जारी किया गया।जिला मुख्यालय में कलेक्टोरेट सहित समस्त कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारियों ने सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन किये और दिल्ली से लाईव प्रसारित कार्यक्रम का दृश्य श्रवण किये।

Image after paragraph

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय गीत वंदे-मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भारत सरकार के संस्कृति मार्ग-दर्शन में इस ऐतिहासिक पर्व को वर्ष भर चलने वाले महा अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। देश के साथ छत्तीसगढ़ में भी यह आयोजन जन भागीदारी के साथ चार चरणों में ग्राम पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक भव्य रूप में संपन्न किया जाएगा। प्रथम चरण 07 से 14 नवंबर 2025, द्वितीय चरण 19 से 26 जनवरी 2026, तृतीय चरण 07 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ) और चतुर्थ चरण 1 से 7 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान राज्य के सभी जिलों, जनपदों, ग्राम पंचायतों, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों एवं सामाजिक संगठनों में राष्ट्रीय गीत के सामुहिक गायन के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.