भिलाई । अंचल की प्रतिष्ठित लोक कलाकार नंदिनी को गत दिनों जैन भवन सेक्टर 6 में आयोजित साक्षरता मित्र मंच मिलन एवं सम्मान समारोह में साक्षरता मित्र सम्मान से नवाज़ा गया। वर्ष 1990 से लेकर 2003 तक जिला साक्षरता समिति द्वारा संचालित सम्पूर्ण उत्तर एवं सतत् साक्षरता कार्यक्रम तथा अभियान के शुरुआती दौर के सम्पूर्ण दुर्ग जिला तथा विशेष रूप से पाटन व दुर्ग ब्लॉक में कला जत्थे में वरिष्ठ भागीदारी निभाते हुए उन्होंने प्रचार प्रेरणा का कार्य किया। इसके साथ-साथ वे अमृत जल मिशन, पल्स पोलियो, डायरिया, कुष्ठ उन्मूलन पर्यावरण जागरूकता व हरेली जगार जैसे अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।
राष्ट्रीय युवा उत्सव में नई दिल्ली, हिसार, हरियाणा, भोपाल एवं ग्वालियर में प्रतिनिधित्व करते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान सहित अनेक सम्मान व पुरस्कार पा चुकी नंदिनी वर्तमान में शासकीय स्कूल सांतरा पाटन में शिक्षिका तथा सुप्रसिद्ध संस्था “लोकमंजरी” की वरिष्ठ गायिका एवं अभिनेत्री हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर संस्था संयोजक पुन्नू यादव, नृत्य निर्देशिका रामेश्वरी, सुरेन्द्र शर्मा, माधव कुशवाहा, टिकेश्वरी लाल देशमुख, पुष्पलता नेताम आदि ने बधाई दी है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.