होम / बड़ी ख़बरें / दुर्ग में राज्योत्सव समापन समारोह में ‘गूगल बाय रूद्र शर्मा’ ने बिखेरा ज्ञान का जादू
बड़ी ख़बरें
दुर्ग। राज्योत्सव 2025 के समापन समारोह में शहरवासियों ने एक अनोखी प्रस्तुति देखी, जब ‘गूगल बाय रूद्र शर्मा’ ने अपने अद्भुत ज्ञान और प्रस्तुति से सभी को चकित कर दिया। मंच पर रूद्र शर्मा ने विभिन्न विषयों पर त्वरित और सटीक उत्तर देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग कलेक्टर अभिजीत सिंह ने रूद्र शर्मा की विलक्षण प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें शाल, श्रीफल और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।
समारोह में बड़ी संख्या में नागरिक, अधिकारी और छात्र उपस्थित रहे। सभी ने रूद्र शर्मा की प्रस्तुति को राज्योत्सव का सबसे आकर्षक और प्रेरणादायक क्षण बताया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.