ब्रेकिंग

चीन में 25 देशों के कार्टूनिस्टों के बीच सराही गई राव की कला

810300820261132251001821790.jpg

-समूचे भारत से इकलौते कार्टूनिस्ट के तौर पर शामिल किए गए राव के कार्टून, सम्मानित भी किया

Image after paragraph

 

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के पूर्व सीनियर मैनेजर और जाने-माने कार्टूनिस्ट बी.वी. पांडुरंग राव के बनाए कार्टून को चीन के तिर्ज़ा टोफू आर्ट म्यूज़ियम में इंटरनेशनल इनविटेशनल एग्जिबिशन (अंतर्राष्ट्रीय आमंत्रण प्रदर्शनी) में प्रदर्शित किया गया। राव को इस प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। प्रदर्शनी में उनके कार्टून और उनकी शानदार उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही आयोजकों की ओर से स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र  और उपहार देकर सम्मानित किया।
82 वर्षीय पांडुरंग राव इसे अपने लिए एक महत्वपूर्ण सम्मान मानते हैं। उन्होंने बताया कि दुनिया भर के 25 देशों के 37 प्रमुख कार्टूनिस्टों के बीच भारत से वे इकलौते कार्टूनिस्ट थे जिन्हें इस प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था। यहां कुल मिलाकर 64 कार्टून प्रदर्शित किए गए थे।
उल्लेखनीय है कि भिलाई स्टील प्लांट में सेवा के दौरान शुरुआती दिनों में राव के कार्टून बीएसपी के प्रकाशनों और दैनिक समाचार पत्रों में प्रमुखता से प्रकाशित होते थे। वहीं बीएसपी से रिटायर होने के बाद भी उन्होंने अपना जुनून बनाए रखा और राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों और सम्मानों के साथ नई ऊंचाइयां हासिल कीं। 1996 से अब तक उन्होंने 350 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय कार्टून प्रतियोगिताओं में भाग लिया है और कई पुरस्कार जीते हैं। इन दिनों बेंगलुरु में निवासरत राव को उनके काम को 50 से अधिक देशों में प्रदर्शनियों और संग्रहालयों के लिए चुना गया है। उनके नाम 14 लिम्का बुक रिकॉर्ड, 15 इंडिया बुक रिकॉर्ड और 14 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। हाल ही में, कार्टूनिंग और पर्यावरण जागरूकता में उनके योगदान के लिए उन्हें नई दिल्ली स्थित 'वर्ल्ड कल्चर एंड एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन कमीशन' द्वारा मानद डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया। वे अपनी सभी उपलब्धियों का श्रेय भिलाई स्टील प्लांट और भिलाई के लोगों को देते हैं, जिन्होंने उन्हें हमेशा प्रोत्साहित किया।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.