होम / बड़ी ख़बरें / शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले सम्मानित
बड़ी ख़बरें
-सैयदी सुन्नी जामा मस्जिद भिलाई तीन में हुआ आयोजन
भिलाई। सैयदी सुन्नी जामा मस्जिद भिलाई तीन में ईद मिलादुन्नबी के सिलसिले में एजाजी प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रमुख व्यक्तित्वों और स्टूडेंट का सम्मान किया गया। आयोजन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता समाजसेवी सुजीत बघेल ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि मेधावी बच्चों ने अपनी सफलता से न सिर्फ अपने परिवार का नाम रोशन किया है बल्कि इस अंचल को भी एक पहचान दी है। इस दौरान आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ नितिन कशयप सहित विभिन्न क्षेत्रों मे उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जिन प्रतिभावान स्टूडेंट को सम्मानित किया गया, उनमें नूर शफक नीट क्वालिफाई, फ़लक मिर्जा-मिर्जा इरफान बेग 10 वीं, आयशा परवीन -गुलाम शरफुद्दीन 5 वीं, मिर्जा फरहान बैग-मिर्जा इरफान बेग 12 वीं, जुनैद रजा खान-फिरोज खान 10 वीं ,आयशा हमीद- हामिद खान 12 वीं, कबीर खान-लतीफ खान 5 वीं,मीजान अहमद-रईस अहमद 5 वीं,फौजिया सिद्दीकी-इलियास सिद्दीकी 10 वीं, आयशा फातिमा अंसारी-डॉक्टर एस. अंसारी,जैस्मिन परवीन-अकबर अली 8 वीं,रशीद अहमद-सफीर अहमद 8 वीं,मोहम्मद जैद- मो जावेद 5 वीं, सना सिद्दीकी-एहतेशाम सिद्दीकी 5 वीं, नाज़िया बेगम-गुलाम हुसैन 5 वीं, समायरा अंजुम-मो मुकीम 5 वीं, ज़रीन शेख-शेख शाहिद 10 वीं, ज़ीशान मोइनुद्दीन- शेख शाहिद, महताब खान -जमील खान 10 वी, फरदीन खान-डॉ साजिद अहमद 12 वीं और नौशीन अंसारी-कामरान अंसारी 5वीं शामिल हैं। सभी को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन में सैय्यदी सुन्नी जामा मस्जिद भिलाई तीन के सदर रूस्तम खान ,सचिव नसीम खान ,कैशियर रईस अहमद ,सदस्य अबुल हसन ,तौसीफ हनफी, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद लतीफ ,अजहर खान, मोहम्मद हाशमी ,फारूक चौहान,अब्दुल रियाज सहित तमाम लोग मौजूद थे। संचालन हामिद शाह ने किया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.