दुर्ग। पद्मनाभपुर में इस वर्ष गणेश उत्सव का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है। श्री दक्षिण कौशल गणेश उत्सव समिति द्वारा मिनी स्टेडियम में रामेश्वरम धाम की तर्ज पर 108 फीट ऊंचा विशाल गणेश पंडाल तैयार किया जा रहा है। पंडाल निर्माण में कलकत्ता से आए कारीगर करीब एक माह से जुटे हुए हैं।
-108 फीट ऊंचे पंडाल में विराजेंगे गणपति बप्पा
समिति के अनुसार पंडाल में 12 फीट ऊंची भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी। गणपति जी का 21 पवित्र नदियों के जल से जलाभिषेक किया जाएगा। श्रद्धालुओं को प्रतिदिन 1008 रुद्राक्ष तथा रामेश्वरम के 22 तीर्थ कुंडों के जल का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
-रामसेतु और धनुषकोडी के होंगे दर्शन
गणेश उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं को पंडाल परिसर में रामेश्वरम धाम, धनुषकोडी और रामसेतु के निःशुल्क दर्शन कराने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा यहां पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के कलाम हाउस की झांकी तथा नशामुक्ति से संबंधित प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी।
-दक्षिण भारतीय और उज्जैन के पंडित कराएंगे पूजन
उत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के लिए दक्षिण भारत और उज्जैन से पंडितों को आमंत्रित किया जा रहा है। इनके द्वारा विधि-विधान से पूजन एवं धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराए जाएंगे। समिति का उद्देश्य गणेश उत्सव के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संदेश से जोड़ना है।
विशाल पंडाल और रामेश्वरम धाम की थीम के कारण इस वर्ष पद्मनाभपुर का गणेश उत्सव शहरवासियों और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनने की उम्मीद है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.