बालाघाट। बालाघाट जिला मध्यप्रदेश का सर्वाधिक धान उत्पादक जिला है और कम समय में पकने वाली धान की कटाई किसानों द्वारा शुरू कर दी गई है। पिछले दिनों हुई बारिश के कारण धान के खेतों में नमी बनी हुई है। ऐसी स्थिति में धान की कटाई के बाद उसे सुरक्षित रखने के लिए किसानों को सलाह दी जा रही है कि धान के कड़पों को खेत में सुलाकर न रखें बल्कि गट्ठे बनाकर उन्हें खड़ा करके रखें।
उप संचालक कृषि फूलसिंह मालवीय ने बताया कि पिछले दिनों हुई अतिवृष्टि एवं कीट व्याधि के कारण धान फसल को हुए नुकसान का सर्वे कार्य किया जा रहा है। सर्वे के दौरान कृषि विभाग के अमले द्वारा किसानों को सलाह दी जा रही है कि धान की कटाई के बाद उसे सुरक्षित रखने के लिए कड़पों को खेत में नीचे जमीन पर सुलाकर न रखें बल्कि उसे गट्ठे बनाकर खेत में खड़े स्थिति में रखें। इससे खेत की नमी से कटी हुई धान की बालियां सुरक्षित रहेंगी। यदि ऐसी स्थिति में वर्षा भी हो जायेगी तो धान को नुकसान नहीं होगा। धान की फसल को कटाई के बाद कड़पों को जमीन पर सुलाकर रखने से जमीन की नमी से धान की बालियां काली पड़ने या अंकुरित होने की संभावना बनी रहेगी। कृषि विभाग के अमले ने ग्राम आंवलाझरी में किसान के खेत में धान के कड़पों को खड़ा रखने की प्रक्रिया भी करके दिखाई।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.