दुर्ग। नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव में प्रदेश के शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशभर से आए नागरिकों का स्नेहपूर्वक अभिवादन किये और राज्योत्सव की शुभकामनाएं दी।
शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय एवं केबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के साथ शासन की योजनाओं का प्रचारित करने विभिन्न विभागों एवं स्व-सहायता समूहों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण किये। उन्होंने हस्तशिल्प, हथकरघा, कृषि उत्पाद, और स्थानीय नवाचारों के प्रदर्शनों का अवलोकन कर सराहना व्यक्त किये।
राज्योत्सव में हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास बोर्ड द्वारा प्रदर्शित स्वदेशी उत्पादों के आकर्षक स्टॉल में पहुँचकर उन्होंने सुदूर अंचलों से आए कारीगरों से आत्मीय संवाद किये और उनके परिश्रम एवं सृजनशीलता की प्रशंसा किये।
केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि स्वदेशी उत्पाद न केवल हमारे परंपरागत कौशल और संस्कृति के प्रतीक हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण की आधारशिला भी हैं। प्रदेश की डबल इंजन सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल संकल्प को मूर्त रूप देने निरंतर कार्यरत है। उन्होंने आम नागरिकों से स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और ग्रामीण कारीगरों के श्रम को सम्मानित करने की अपील भी किये।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.