- जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में पीसीसी चीफ दीपक बैज को सौंपा गया फार्म
दुर्ग। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान पूरे भारत मे चलाया जा रहा है। जिसको लेकर हर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र से जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ब्लॉक अध्यक्षो की उपस्थिति में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत भरवाए गए कुल 41553 फार्म पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को सौंपा गया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पूरे देश मे वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान दुर्ग ग्रामीण जिला में चलाया गया है साथ ही वोट चोरी को रोकने हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था जिसमे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक ब्लॉक से हजारो फार्म भरवाए थे, आज दुर्ग ग्रामीण जिले से कुल 41553 हस्ताक्षरयुक्त फार्म पीसीसी चीफ दीपक बैज को सौंपा गया है जिसमे पाटन विधानसभा से 15206 फार्म, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से 10178 फार्म, साजा विधानसभा (धमधा ब्लॉक) से 8490 फार्म, अहिवारा विधानसभा से 7679 फार्म जमा किये गए है।

श्री ठाकुर ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत हस्ताक्षरयुक्त फार्म भराये जाने का मुख्य उद्देश्य जनता के मताधिकार का सम्मान सुनिश्चित करना और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जन जागरूकता फैलाना है।पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को बताया जा रहा है कि सत्ता का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने मिलकर वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान सफल बनाया है।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में फार्म जमा करने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, प्रमोद सिंह राजपुत, श्रीमती नागमणि साहू, भूपेंद्र पटेल, श्रीकांत वर्मा, शमशेर कुरैशी, अरुण साहू सहित अन्य मौजूद रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.