-राजधानी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में कीट पतंगों का बढ़ा प्रकोप
रायपुर। प्रदेश में चक्रवात मोन्था के असर आज सुबह से दिखाई पड़ा राजधानी में जहा हल्की वर्षा हुई। वहीं उत्तरी छत्तीसगढ़ में अनवरत वर्षा होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। बढ़ती नमी के कारण राजधानी में इस समय पतंगा तथा हरा सफेद माहो का प्रकोप दिखाई पड़ रहा है। धान की खड़ी फसलों पर भी प्रभाव पड़ रहा है।
कटाई मिजाई में हो रहा विलंब
कृषि विभाग के अनुसार रायपुर सहित अन्य संभागों में हो रही वर्षा के कारण इस समय धान की कटाई एवं मिजाई में विलंब हो रहा है। खेतों में पानी भरा हुआ है, जिसके कारण हार्वोस्टर नहीं चल पा रहा है। इस समय किसान परेशान है, खेतों में भूरा माहो का प्रकोप बढ़ रहा है, जिसके कारण धान की गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। किसानों के अनुसार इससे धान की क्वालिटी पर असर पड़ेगा। किसानों के अनुसार यह वर्षा हानिकारक है।
डॉ. चन्द्रा ने बताया कि चक्रवाती तूफान रिजर्व हो गया है तथा आज समुद्र तट से टकरा गया है, जिसके कारण अब इसका असर ओडि़शा, आन्ध्रप्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में दिखाई पड़ रहा है। दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में चक्रवात मोन्था के प्रभाव के कारण 27 अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। 28 अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा और एक-दो स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है। 28 अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ में 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से 60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है और 29 अक्टूबर को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.