दुर्ग

दीपावली से पहले निगम कर्मचारियों को मिला खुशियों का तोहफा -  56 हितग्राहियों के खाते में पहुंची उपादान राशि

82614102025122409whatsappimage2025-10-14at5.51.00pm.jpeg

-महापौर अलका बाघमार की पहल से 1.21 करोड़ की राशि का वितरण
-वित्त प्रभारी नरेंद्र बंजारे के प्रयास रंग लाए, निगम कर्मचारियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
दुर्ग ।
नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा दीपावली पर्व से पूर्व कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी  है। महापौर श्रीमती अलका बाघमार,सभापति श्याम शर्मा एवं वित्त विभाग प्रभारी नरेंद्र बंजारे की पहल पर 56 कर्मचारियों को एकमुश्त ₹1,21,28,305 की उपादान राशि प्रदान की गई।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम मोतीलाल सभागार में महापौर अलका बाघमार, आयुक्त सुमित अग्रवाल और वित्त प्रभारी नरेंद्र बंजारे की उपस्थिति में हितग्राहियों को राशि वितरण किया गया। यह राशि जीवित एवं मृतक दोनों श्रेणी के कर्मचारियों को प्रदान की गई।
लगातार प्रयासों से मिली सफलता ...
महापौर अलका बाघमार ने बताया कि यह उपलब्धि कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव, सभापति श्याम शर्मा के मार्गदर्शन तथा आयुक्त सुमित अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में संभव हुई है।
वित्त प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने बताया कि उन्होंने पिछले तीन महीनों से लगातार विभागीय बैठकों का संचालन करते हुए लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। सभी तकनीकी व प्रशासनिक प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद कर्मचारियों को उनका हक मिलना संभव हो सका।
निगम परिवार में उत्साह का माहौल ..
उपादान राशि वितरण की घोषणा के साथ ही निगम परिसर में हर्षोल्लास का वातावरण बन गया। कर्मचारियों ने कहा कि यह राशि केवल आर्थिक राहत नहीं, बल्कि वर्षों की सेवा का सम्मान है। 
इस अवसर पर एमआईसी सदस्य शेखर चंद्राकर,ज्ञानेश्वर ताम्रकार, शिव नायक, नीलेश अग्रवाल, पार्षद साजन जोसफ, मनोज सोनी, अश्वनी निषाद, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, आर.के. जैन, प्रकाश चंद थावनी, संजय ठाकुर सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कर्मचारी हित ही निगम की प्राथमिकता ...
महापौर अलका बाघमार ने कहा "निगम परिवार की खुशी ही मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि" ...
महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कहा कि आज का दिन हमारे निगम परिवार के लिए बेहद खुशी का है। दीपावली से पूर्व कर्मचारियों को यह उपादान राशि प्रदान कर पाना मेरे लिए आत्मिक संतोष का क्षण है। कर्मचारियों की मेहनत और लगन से ही हमारा निगम प्रदेश में अग्रणी बना है। हम सबका दायित्व है कि ऐसे कर्मियों को उनका हक समय पर मिले। पिछले कुछ समय से लंबित प्रकरणों को हमने प्राथमिकता से निपटाने का संकल्प लिया था और आज वह पूरा हुआ। यह सिर्फ वित्तीय लेनदेन नहीं, बल्कि विश्वास और समर्पण का परिणाम है।
आयुक्त सुमित अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा “निगम कर्मचारियों की निष्ठा और सेवा भाव ही नगर के विकास की नींव है। कोई भी संस्था तभी प्रगति कर सकती है जब उसके कर्मचारी सम्मान और आत्मविश्वास से काम करें। महापौर एवं वित्त प्रभारी के नेतृत्व में प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी कर्मचारी अपने अधिकार से वंचित न रहे। यह राशि वितरण केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि निगम प्रशासन की पारदर्शिता और संवेदनशीलता का प्रतीक है। प्रभारी नरेंद्र बंजारे ने कहा कि निगम आने वाले समय में भी कर्मचारियों के हित में और कदम उठाएगा, जिससे कार्य वातावरण और अधिक सकारात्मक व प्रेरणादायक बने।

एक टिप्पणी छोड़ें

Data has beed successfully submit

Related News

Advertisement

Popular Post

This Week
This Month
All Time

स्वामी

संपादक- पवन देवांगन 

पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल :  dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

हमारे बारे में

हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।

सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।

logo.webp

स्वामी / संपादक- पवन देवांगन

- बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)

ई - मेल : dakshinapath@gmail.com

मो.- 9425242182, 7746042182

NEWS LETTER
Social Media

Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved

Powered By Global Infotech.