दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने निज निवास पर रिसाली नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों की बैठक आहूत कर दीपावली त्यौहार के लिए आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में दीपावली और छठ पूजा पर्व के दौरान सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विधायक ललित चंद्राकर ने निर्देश दिए कि रिसाली नगर निगम क्षेत्र के सभी चौक चौराहों पर लाइटिंग की समुचित व्यवस्था की जाए।
सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
गौरा गौरी चौराहे के मरम्मत और लाइटिंग व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए।
छठ पूजा पर्व पर तालाबों की सफाई के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
समय से पहले हो जाएं सभी कार्य..
विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि सभी कार्य समय से पहले पूरे कर लिए जाएं, ताकि आम जनता को त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यों के प्रति सजग रहें और व्यवस्था बनाए रखने में कोई कमी न रखें।
इस बैठक में नगर आयुक्त मोनिका वर्मा, कर्मचारी मुकेश देशमुख, गोपाल सिन्हा, अखिलेश गुप्ता ,अमित चंद्राकर ,सुनील दुबे ,नेता प्रति पक्ष शैलेंद्र साहू मंडल अध्यक्ष एकनाथ अनुपम साहू राजू राकेश जंघेल जिला मंत्री शैलेंद्र शेंडे उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.