-कार्यकर्ताओं ने स्वदेशी जागरण का लिया संकल्प
दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी चंडी शीतला मंडल द्वारा “आत्मनिर्भर भारत एवं नेक्स्ट जेन जीएसटी 2.0 रिफॉर्म कार्यशाला 2025” का आयोजन मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर की अध्यक्षता में किया गया। यह कार्यशाला भाजपा के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं दुर्ग जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के निर्देशानुसार संपन्न हुई।
कार्यक्रम की शुरुआत मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर के स्वागत भाषण से हुई। इसके पश्चात निवर्तमान मंडल अध्यक्ष विजय ताम्रकार ने आत्मनिर्भर भारत एवं जीएसटी 2.0 के विषय में जानकारी दी। तत्पश्चात जिला कार्यालय मंत्री ने मंडल की कार्यशैली पर अपने विचार व्यक्त किए।
सह वक्ता विनायक नातू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों से जीएसटी में भारी सुधार हुआ है, जिससे देश में कर प्रणाली सरल बनी है और स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को वार्ड और बूथ स्तर तक जीएसटी 2.0 सुधारों की जानकारी लोगों तक पहुँचानी चाहिए।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला महामंत्री विनोद अरोरा का मंडल की ओर से स्वागत किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में विस्तार से बताया कि जीएसटी लागू होने से पहले अनेक प्रकार के टैक्स स्लैब थे, जिन्हें मोदी सरकार ने घटाकर दो प्रमुख स्लैब में सीमित किया है। इससे रोजमर्रा की वस्तुएँ सस्ती हुई हैं और व्यापार में पारदर्शिता आई है।
कार्यशाला में कार्यकर्ताओं ने “स्वदेशी जागरण” को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन के पश्चात उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आसपास के व्यापारियों से संपर्क कर जीएसटी सुधारों की जानकारी भी साझा की। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अमित पटेल ने किया तथा आभार मंडल उपाध्यक्ष नितेश जैन ने व्यक्त किया।
इस अवसर पर पार्षद एवं एमआईसी प्रभारी श्रीमती लीना देवांगन, महामंत्री नवीन साहू, संतोष जयसवाल, नीलकमल साहू, कन्हैया चंद्राकर, पार्षद गोविंद देवांगन, दिनेश नलोडे, श्रीमती शीतल जांगिड़, श्रीमती सीमा तिड़के, भूपेंद्र यादव, श्रीमती क्षमा तिवारी, श्रीमती दामिनी सोनी, महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती दिनेश्वरी तुरकर, पूर्व पार्षद श्रीमती चमेली साहू, राकेश भारती साहू, गोलू सोनकर, कुंदन यादव, श्रीमती वी. रानी सोनी, श्रीमती दुर्गा यादव, श्रीमती मोनिका ताम्रकार, श्रीमती सुषमा मसीह, बिट्टू साहू, अनिल साहू, अभिलाष गुप्ता, श्रीमती लुकेश्वरी पटेल, श्रीमती अर्चना खंडारे, प्रेम साहू, रामनारायण देवांगन, अजय खंडारे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.