दुर्ग। विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर पुलिस लाईन, दुर्ग के प्रशासनिक भवन स्थित उद्यान में परंपरागत शस्त्र पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) ने विधि-विधान से मां दुर्गा एवं शस्त्रों की पूजा-अर्चना की और जिले में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
पूजा कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग के आला अधिकारियों से लेकर सिपाहियों तक ने शस्त्र पूजन में भाग लिया। पारंपरिक मंत्रोच्चार के बीच मां भवानी की पूजा कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। शस्त्र पूजन के पश्चात परंपरा के अनुसार पुलिस अधिकारियों द्वारा हर्ष फायरिंग भी की गई। तत्पश्चात वाहनों का भी पूजन कर सुरक्षित व निर्बाध संचालन की प्रार्थना की गई।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक झा, नगर पुलिस अधीक्षक (दुर्ग) हर्षित मेहर, नगर पुलिस अधीक्षक (भिलाईनगर) सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी) हेमप्रकाश नायक, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) चन्द्रप्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) विनोद मिन्ज, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा, यातायात निरीक्षक पुष्पेन्द्र भट्ट, थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक केशवराम कोशले, थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक तापेश्वर नेताम, थाना प्रभारी पद्मनाभपुर निरीक्षक राजकुमार लहरे, चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे, प्रभारी वाहन शाखा उप निरीक्षक (एमटी) जगदीश राम भगत, रक्षित केन्द्र दुर्ग से सउनि. पुरुषोत्तम यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
शस्त्र पूजन के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गईं और इस अवसर को समाज में शांति, व्यवस्था और भाईचारे को मजबूत करने का प्रतीक बताया गया।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.