दुर्ग। मां सतरूपा शीतला मंदिर सिविललाइन कसारीडीह में नवरात्र का पर्व पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। बुधवार को नवमी पर्व पर ज्वारा विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा मंदिर से निकलकर आसपास के क्षेत्र का भ्रमण कर शीतला तालाब पहुंची, जहां पूरे विधि विधान के साथ ज्योत जवारा का विसर्जन किया गया। विसर्जन शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र रही, वहीं शीतला माता के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंजयमान रहा। विसर्जन शोभायात्रा के बाद महाप्रसादी का वितरण किया गया। महाप्रसादी ग्रहण करने श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटे। इसके पहले
मंगलवार को महाअष्टमी पर्व पर मंदिर में हवन पूजन किया गया। हवन पूजन में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पूर्णाहुति दी। शाम को माता स्वरूप कन्याओं को पूरे विधि विधान के साथ कन्या भोजन कराया गया। विसर्जन शोभायात्रा के दौरान मां सतरूपा शीतला सेवा समिति के अध्यक्ष रोमनाथ साहू, सचिव प्रदीप देशमुख, उपाध्यक्ष शिवसागर सिन्हा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र धर्माकर, संयुक्त सचिव श्रीमती चंपा साहू, प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य तामेश्वर यादव, श्रीमती पुष्पा श्रीवास, मंदिर समिति के वरिष्ठ सदस्य भीखम साहू, कृष्ण देशमुख, भारतेंदु गौतम, गणेश निर्मलकर, धनेश सिंह राजपूत, हेमसिंह ठाकुर, राजा ठाकुर, राजू निर्मलकर, राजेश साहू, ईश्वर अग्रवाल, श्रीधर भजने के अलावा अन्य सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
संपादक- पवन देवांगन
पता - बी- 8 प्रेस कॉम्लेक्स इन्दिरा मार्केट
दुर्ग ( छत्तीसगढ़)
ई - मेल : dakshinapath@gmail.com
मो.- 9425242182, 7746042182
हिंदी प्रिंट मीडिया के साथ शुरू हुआ दक्षिणापथ समाचार पत्र का सफर आप सुधि पाठकों की मांग पर वेब पोर्टल तक पहुंच गया है। प्रेम व भरोसे का यह सफर इसी तरह नया मुकाम गढ़ता रहे, इसी उम्मीद में दक्षिणापथ सदा आपके संग है।
सम्पूर्ण न्यायिक प्रकरणों के लिये न्यायालयीन क्षेत्र दुर्ग होगा।
Copyright 2024-25 Dakshinapath - All Rights Reserved
Powered By Global Infotech.